फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   flight fare from lucknow to delhi and mumbai

होली बाद काम पर लौटना होगा मुश्किल, फ्लाइट सात गुना महंगी, ट्रेनों में वेटिंग 400 पार

Tue, 19 Mar 2019 02:18 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Tue, 19 Mar 2019 02:18 PM IST
विज्ञापन
flight fare from lucknow to delhi and mumbai
- फोटो : amar ujala

दिल्ली व मुम्बई में नौकरी करते हैं और लखनऊ में होली मनाने के बाद वापसी की योजना बना रहे हैं तो जान लीजिए कि विमान से लखनऊ से दिल्ली वापसी के टिकट सात गुना तक महंगे हो गए हैं। वहीं, मुम्बई की फ्लाइटों के लिए दोगुना किराये तक देना पड़ेगा।

विज्ञापन


ऐसे हजारों लोग हैं, जो जॉब के सिलसिले में लखनऊ से बाहर रहते हैं। चूंकि, होली 21 मार्च को है और उसके आगे व पीछे आपको छुट्टियां नहीं मिल रही हैं। ऐसे में फ्लाइट से लखनऊ आना जहां दोगुने से अधिक महंगा हो गया है। ऐसे में वापसी आसान न होना तय है।
विज्ञापन


लखनऊ से दिल्ली का किराया सात गुना यानी चौदह हजार रुपये तक पहुंच गया है। सामान्य किराया दो हजार रुपये तक ही है। वहीं, लखनऊ से मुम्बई का टिकट औसतन दस हजार रुपये तक पहुंच गया है, जोकि पांच हजार रुपये के आसपास रहता है। यह स्थिति होली के बाद 23, 24 व 25 मार्च को देखने को मिल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

यहांं देखें, लिस्ट

flight fare from lucknow to delhi and mumbai
https://spiderimg.amarujala.com/assets/images/epaper.amarujala.com/2019/03/19/img_5c90aba920fcd.jpg

ट्रेनों में सीटों की मारामारी शुरू

flight fare from lucknow to delhi and mumbai

होली मनाने के बाद दिल्ली व मुम्बई लौटना आसान नहीं होगा। ट्रेनों में सीटों की मारामारी शुरू हो गई है। दिल्ली जाने वाली एसी एक्सप्रेस की वेटिंग जहां 400 पार पहुंच गई है, वहीं मुंबई की वीआईपी ट्रेन पुष्पक एक्सप्रेस में इसका आंकड़ा 347 तक  पहुंच गया है।

ऐसे में यात्रियों के पास तत्काल सीटों का ही सहारा है, लेकिन वहां भी मारामारी देखने को मिल रही है। 21 मार्च को होली है। राजधानी के हजारों लोग दिल्ली व मुंबई में रोजगार करते हैं, जो परिवारीजनों के साथ त्यौहार मनाने के लिए 20 मार्च से पहले ही शहर आ जाएंगे।

इनकी वापसी का सिलसिला 23 मार्च से शुरू होगा। लखनऊ से दिल्ली जाने वाली ट्रेनों में लंबी वेटिंग है। ऐसे में 23 से 25 मार्च तक वापसी वालों का रेला चारबाग, लखनऊ जंक्शन सहित अन्य स्टेशनों पर उमड़ेगा। इन यात्रियों के लिए सीटों की किल्लत के पीछे एक वजह यह भी है कि कोहरे के नाम पर निरस्त की गईं करीब 40 ट्रेनों को फरवरी में बहाल किया जाना था, पर रेलवे ने इनका निरस्तीकरण 31 मार्च तक बढ़ा दिया है। ऐसे में यात्रियों के पास त्यौहार बाद वापसी को तत्काल व स्पेशल ट्रेनों का ही सहारा है।

 

स्पेशल ट्रेनों में भी तेजी से भर रहीं सीटें

flight fare from lucknow to delhi and mumbai

रेगुलर ट्रेनों में बंपर वेटिंग शुरू हो गई है और स्पेशल ट्रेनों में भी सीटें तेजी से भर रही हैं। ऐसे में यात्रियों को सिर्फ तत्काल सीटों का ही भरोसा है। विभिन्न ट्रेनों में तत्काल की करीब पांच हजार सीटें हैं, जिनके लिए आरक्षण केंद्रों पर भीड़ उमड़ने लगी है। वहीं, दलाल भी सक्रिय हैं।

https://spiderimg.amarujala.com/assets/images/epaper.amarujala.com/2019/03/19/img_5c90b4775a4ce.jpg

यहां देखें, ये हैं होली स्पेशल ट्रेनें

flight fare from lucknow to delhi and mumbai
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed