{"_id":"696cc8d229b48840ff06216c","slug":"flight-diverted-to-lko-lucknow-news-c-13-1-lko1068-1564978-2026-01-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: दिल्ली से बागडोगरा जा रही उड़ान में बम की सूचना पर लखनऊ डायवर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: दिल्ली से बागडोगरा जा रही उड़ान में बम की सूचना पर लखनऊ डायवर्ट
विज्ञापन
दिल्ली से बागडोगरा जा रही उड़ान में बम की सूचना पर लखनऊ डायवर्ट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सात घंटे की सघन जांच के बाद विमान बागडोगरा रवाना
222 यात्री, आठ नवजात, दो पायल, पांच क्रू मेंबर थे विमान में
माई सिटी रिपोर्टर
लखनऊ। दिल्ली से बागडोगरा(पश्चिम बंगाल) जा रहे इंडिगो के विमान में बम की सूचना पर रविवार सुबह लखनऊ डायवर्ट कर दिया गया। सुबह सवा नौ बजे विमान लखनऊ एयरपोर्ट पर लैंड हुआ। यात्रियों को उतारकर उनकी स्क्रीनिंग हुई। सात घंटे तक सघन जांच के बाद विमान को रवाना कर दिया गया। विमान में 237 लोग सवार थे। बम की सूचना पर यात्री दहशत में आ गए थे।
मामला दिल्ली से बागडोगरा जाने वाले इंडिगो के विमान 6ई-6650 का है। यह फ्लाइट दिल्ली से सुबह 7ः30 बजे उड़ान भरकर 9ः30 बजे बागडोगरा पहुंचता है। रविवार सुबह विमान ने तय समय पर दिल्ली एयरपोर्ट से उड़ान भरी। रवानगी के कुछ समय बाद ही लखनऊ एयर ट्रैफिक कंट्रोलर(एटीसी) को विमान में बम की सूचना होने तथा विमान की लखनऊ एयरपोर्ट पर लैंडिंग की अनुमति मांगी गई। इसके बाद बागडोगरा जा रहे विमान को लखनऊ डायवर्ट कर दिया गया। सुबह करीब सवा नौ बजे विमान लखनऊ एयरपोर्ट पर लैंड हुआ। आनन-फानन बम निरोधक दस्ता , फायर ब्रिगेड, मेडिकल, पुलिस, सीआईएसएफ व अन्य सुरक्षा एजेंसियों से जुड़े लोग मौके पर पहुंच गए। लैंडिंग के बाद विमान को तत्काल आइसोलेशन बे में ले जाया गया। जहां यात्रियों को सकुशल नीचे उतारा गया। इसके बाद उनकी स्क्रीनिंग भी हुई। साथ ही बम निरोधक दस्ते व अन्य टीमों ने विमान की सघन जांच शुरू की। वहीं विमान में सवार यात्रियों को जब इसकी जानकारी हुई तो वह दहशत में आ गए। सात घंटे तक विमान की जांच के बाद कुछ नहीं मिला। दोपहर 3ः10 बजे विमान वापस बागडोगरा रवाना कर दिया गया।
वॉशरूम में टिश्यू पर लिखी थी सूचना
एयरपोर्ट सूत्रों ने बताया कि विमान के वॉशरूम में किसी ने टिश्यू पेपर पर विमान में बम होने की सूचना लिखी थी। एक यात्री की इस पर नजर पड़ी तो उसने तत्काल क्रू सदस्यों को इसकी जानकारी दी। इसके बाद नजदीकी लखनऊ एयरपोर्ट एटीसी से संपर्क कर विमान को लैंड करवाया गया।
विज्ञापन
आठ नवजात भी थे फ्लाइट में
दिल्ली से बागडोगरा जा रही उड़ान में 222 यात्री थे। इसके अतिरिक्त आठ नवजात भी थे। साथ ही दो पायलव व पांच क्रू सदस्य थे। इन्हें मिलाकर कुल 237 लोग विमान में सवार थे। विमान के लखनऊ में उतरने के बाद यात्रियों की भी सघन जांच हुई। स्क्रीनिंग के बाद उन्हें बोर्डिंग एरिया में बिठाया गया।
...दहशत में आ गए यात्री
बागडोगरा जा रहे विमान में यात्रियों के कलेजे उस वक्त मुंह को आ गए थे। जब उन्हें विमान में बम की सूचना मिली तो वे घबरा गए। दहशत में आ गए। हालांकि क्रू सदस्यों ने उन्हें शांत करवाया और लखनऊ में लैंडिंग की बात कही। विमान के उतरने के बाद यात्रियों की जान में जान आई।
टिश्यू से मिलाई जाएगी यात्रियों की हैंडराइटिंग
दिल्ली से बागडोगरा जा रही फ्लाइट के वॉशरूम पर किसी यात्री ने टिश्यू पेपर पर विमान में बम है की सूचना लिखी थी। ऐसे में सूत्र बताते हैं कि सुरक्षा एजेंसियों ने टिश्यू पेपर को कब्जे में ले लिया है। फिलहाल यात्रियों को जाने दिया गया है। लेकिन जांच आगे बढ़ने पर यात्रियों, क्रू सदस्यों आदि की हैंडराइटिंग का मिलान होगा। इसके लिए उन्हें दोबारा बुलाया जाएगा।