फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Flight diverted

दिल्ली में मौसम खराब होने से विमानों की लैंडिंग व टेकऑफ में मुश्किल

Tue, 16 Jul 2019 12:54 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jul 2019 12:54 AM IST
विज्ञापन
Flight diverted
दिल्ली में मौसम खराब होने से विमानों की लैंडिंग व टेकऑफ में मुश्किल, दो फ्लाइटें लखनऊ डायवर्ट
विज्ञापन

दिल्ली में मौसम खराब होने से दो विमानों को आपात स्थिति में लखनऊ डायवर्ट कर दिया गया। जब ये लखनऊ से वापस दिल्ली को उड़ान भरने के लिए रनवे पर पहुंचे तो अमौसी में मौसम बिगड़ गया।
तेज हवा के साथ बारिश शुरू होने से विमानों को तत्काल रोकना पड़ा। मौसम ठीक होने पर इन्हें भेजा गया। सोमवार शाम दिल्ली में मौसम खराब हो जाने से विमानों की लैंडिंग व टेकऑफ मुश्किल हो गई।
विज्ञापन

इसी बीच मुंबई से दिल्ली जाने वाली विस्तारा एयरलाइंस की फ्लाइट यूके 944 ने दोपहर 2.57 बजे उड़ान भरी। दिल्ली पहुंचने से पहले खराब मौसम की जानकारी पायलट को दी गई और विमान लखनऊ डायवर्ट कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अमौसी एयरपोर्ट पर शाम 4.55 बजे विमान की सकुशल लैंडिंग करवाई गई। शाम करीब आठ बजे के आसपास वापस दिल्ली जाने के लिए विस्तारा की फ्लाइट को अनुमति मिली तो विमान रनवे पर पहुंचा।
लेकिन इसी बीच लखनऊ में मौसम खराब हो गया। मौसम सामान्य होने पर फ्लाइट रवाना की गई।
ऐसे ही जम्मू से दिल्ली जा रही गोएयर की फ्लाइट जी8-196 को भी दिल्ली में लैंड होने से पहले लखनऊ डायवर्ट कर दिया गया और मौसम ठीक होने पर दिल्ली भेजा गया।
मौसम खराब होने से लखनऊ से दिल्ली जाने वाली इंडिगो की 6ई-185 सवा घंटे की देरी से शाम 7.40 बजे उड़ान भर सकी।
इंडिगो की ही फ्लाइट 6ई-2329 अमौसी से 42 मिनट की देरी से दिल्ली के लिए उड़ी। दिल्ली से लखनऊ आने वाली इंडिगो की फ्लाइट 6ई-2328 सोमवार को 38 मिनट और 6ई-959 एक घंटे से अधिक देरी से अमौसी पहुंच सकी।
हवा में मंडराता रहा विमान
सोमवार को दिल्ली से आ रही इंडिगो की फ्लाइट 6ई-359 लखनऊ में मौसम खराब होने से हवा में ही 20 मिनट तक मंडराती रही। लैंडिंग का सही माहौल मिलने पर फ्लाइट उतरी।

लखनऊ की फ्लाइट दिल्ली डायवर्ट, 4.35 घंटे लेट
मुंबई से लखनऊ आने वाली गोएयर की फ्लाइट जी8-397 ने 49 मिनट की देरी से उड़ान भरी। लखनऊ में मौसम खराब होने से इसे दिल्ली डायवर्ट कर दिया गया। फ्लाइट को लखनऊ से मुंबई के लिए जी8-396 बनकर रवाना होना था। पर, अमौसी एयरपोर्ट पर यात्री इंतजार करते रहे और फ्लाइट दिल्ली डायवर्ट हो गई। वहां से जब फ्लाइट को लखनऊ लाया गया, इसके बाद इसे यहां से मुम्बई भेजा गया। इस दौरान अमौसी पर यात्रियों को 4.35 घंटे तक इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed