{"_id":"5d2790568ebc3e6cd05aae2b","slug":"flight-delay-lucknow-news-lko470176412","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट अमौसी एयरपोर्ट पर दो घंटे खड़ी रही, हंगामे के बाद भरी उड़ान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट अमौसी एयरपोर्ट पर दो घंटे खड़ी रही, हंगामे के बाद भरी उड़ान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट अमौसी एयरपोर्ट पर दो घंटे खड़ी रही, हंगामे के बाद भरी उड़ान
मुंबई में बारिश व दिल्ली एयरपोर्ट पर कभी खराब मौसम तो कभी भारी एयर ट्रैफिक के चलते चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट अमौसी से विमानों का संचालन लड़खड़ाया हुआ है।
इसका खामियाजा यात्रियों को उठाना पड़ रहा है। यही वजह रही कि बुधवार देर रात दिल्ली जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट अमौसी एयरपोर्ट पर दो घंटे खड़ी रही।
इससे परेशान यात्रियों ने हंगामा कर दिया। इसके बाद फ्लाइट टेक ऑफ हुई। लखनऊ से दिल्ली जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट संख्या 6ई-114 के टेक ऑफ करने का समय रात पौने 12 बजे का है।
लेकिन बुधवार रात यह रात 1.48 बजे उड़ान भर सकी और सुबह तीन बजे दिल्ली पहुंची। फ्लाइट के देरी से उड़ान भरने के चलते यात्रियों को दो घंटे एयरपोर्ट पर इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन
यात्रियों ने बताया कि महंगा किराया देने के बावजूद पूरी रात बिना सोए काटनी पड़ी। विमानों की लेटलतीफी पर अंकुश लगना चाहिए। हालांकि, एयरलाइन से जुड़े सूत्रों की मानें तो यह फ्लाइट पटना से लखनऊ आती है।
फिर यहां से दिल्ली के लिए रवाना होती है। पीछे से ही फ्लाइट देरी से आई, जिसकी वजह से दिल्ली के यात्रियों को असुविधाओं का सामना करना पड़ा।
मुंबई की रवानगी भी समय पर नहीं
इधर, लखनऊ से मुंबई जाने वाली फ्लाइटों का संचालन भी नहीं सुधर रहा है। अमौसी एयरपोर्ट पर विमान के इंतजार में यात्रियों को परेशान होना पड़ रहा है। गोएयर की फ्लाइट संख्या जी8-396 गुरुवार को 1.25 घंटे की देरी से अमौसी से टेकऑफ कर सकी। वहीं मुंबई से लखनऊ आने वाली गोएयर की फ्लाइट संख्या जी8-397 मुंबई से डेढ़ घंटे की देरी से शाम 4.51 बजे उड़ान भर सकी और शाम सवा सात बजे अमौसी पहुंची।