फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   flight cancellation

Lucknow News: 62,043 रुपये की मुंबई की उड़ान 18,542 में हुई बुक

Sat, 06 Dec 2025 07:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 06 Dec 2025 07:57 PM IST
विज्ञापन
flight cancellation
आपदा में अवसर तलाश रहीं एयरलाइनों की मनमानी पर रोक
विज्ञापन


लखनऊ। विमानों के निरस्तीकरण के बीच आपदा में अवसर तलाश रहीं एयरलाइनों की मनमानी पर सिविल एविएशन मंत्रालय ने शनिवार को विराम लगा दिया। मुंबई की जो उड़ान शनिवार सुबह 62043 रुपये में मिल रही थी, शाम को उसका किराया घटकर 18,542 रुपये पहुंच गया। यात्रियों ने टिकट बुक करवाए।


दरअसल, अमौसी एयरपोर्ट पर इंडिगो की शनिवार को 41 उड़ानें निरस्त रहीं। इससे हजारों यात्रियों को असुविधाओं का सामना करना पड़ा। गत दिवस भी 42 उड़ानें कैंसिल थीं। इंडिगो की उड़ानों के निरस्त होने से अन्य एयरलाइनों ने आपदा में अवसर देखते हुए किराए में वृद्धि कर दी थी। जिस पर शनिवार को मंत्रालय ने रोक लगा दिया और किराए पर कैपिंग कर दी। लखनऊ से रात 90:50 बजे मुंबई जाने वाली एयर इंडिया की उडान का किराया सुबह 62043 रुपये था। लेकिन दोपहर में आदेश आने के बाद शाम में किराया घटकर 18,542 रुपये पहुंच गया। ऐसे ही लखनऊ से दिल्ली जाने वाली इंडिगो की शाम 70:20 बजे की उडान का किराया 18.328 रुपये था, जो घटकर 8580 रुपये हो गया। ऐसे ही जयपुर, अहमदाबाद, बंगलुरु, पटना, कोलकाता, हैदराबाद आदि जगहों की उड़ानें भी सस्ती हो गई। एयरपोट अधिकारियों ने बताया कि मंत्रालय की ओर से पांच सौ किमी तक 7500 रुपये, 500 से 1000 किमी तक 12 हजार रुपये अधिकतम, एक हजार से डेट हजार किमी तक अधिकतम 15 हजार रुपये तथा उसके ऊपर 18 हजार रुपये किराया फिक्स किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed