फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Flight back from runway

रनवे से लौटी शारजाह की फ्लाइट, दो घंटे हुई लेट, मेंटेनेंस के बाद रवाना

Mon, 19 Aug 2019 01:24 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 19 Aug 2019 01:24 AM IST
विज्ञापन
Flight back from runway
रनवे से लौटी शारजाह की फ्लाइट, दो घंटे हुई लेट, मेंटेनेंस के बाद रवाना
विज्ञापन

लखनऊ से शारजाह जाने वाली इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट को रविवार को रनवे से वापस लौटना पड़ा।
तकनीकी गड़बड़ी की वजह से फ्लाइट को वापस एप्रेन में लाया गया, जहां मेंटेनेंस के बाद करीब दो घंटे की देरी से विमान को रवाना किया गया।
दरअसल, चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर रविवार को त्योहार बाद वापसी करने वालों की खासी भीड़ थी।
लखनऊ से दिल्ली, मुम्बई, बंगलूरू, जयपुर, कोलकाता की फ्लाइटों में पैसेंजरों की भीड़ रही।
इसी क्रम में रविवार को इंडिगो की लखनऊ से शारजाह जाने वाली उड़ान के यात्री उस वक्त हतप्रभ हो गए, जब फ्लाइट को रनवे से वापस लौटाना पड़ा।
फ्लाइट को दोपहर 2.50 बजे उड़ान भरनी थी, लेकिन तकनीकी गड़बड़ी के चलते विमान को वापस लाकर एप्रेन में पहुंचाया गया।
जहां मेंटेनेंस के बाद फ्लाइट को करीब दो घंटे की देरी से शाम 4.21 बजे शारजाह के लिए रवाना किया गया।
लखनऊ से दिल्ली जाने वाली गो एयर की दो फ्लाइटें तकनीकी वजहों से देरी की शिकार हो गईं।
गो एयर की जी8-2609 को सुबह 10 बजे उड़ान भरना था, पर यह आधे घंटे लेट हो गई। आधे घंटे बाद भी जब फ्लाइट रवाना नहीं हुई तो यात्री भड़क गए।
दोपहर 1.40 बजे फ्लाइट दिल्ली रवाना हुई। दूसरी तरफ गो एयर की सुबह आठ बजे रवाना होने वाली जी8-175 भी तकनीकी कारणों से नहीं रवाना हुई, यात्रियों को दूसरी उड़ानों से भेजा गया। इस विमान में 20 सीटें खाली थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed