फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Flat lock broken, valuables worth 37 lakh stolen in 17 minutes

Lucknow News: फ्लैट का ताला तोड़ 17 मिनट में 37 लाख की चोरी

Sun, 18 Oct 2026 01:05 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 18 Oct 2026 01:05 AM IST
विज्ञापन
Flat lock broken, valuables worth 37 lakh stolen in 17 minutes
फ्लैट का ताला तोड़ 17 मिनट में 37 लाख की चोरी
लखनऊ। अयोध्या हाईवे स्थित सिल्वर लाइन अपार्टमेंट में दिनदहाड़े एक फ्लैट का ताला तोड़कर संदिग्ध महज 17 मिनट में करीब 37 लाख रुपये का माल समेट ले गया। पूरी वारदात फ्लैट में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पीड़ित ने बीबीडी थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। इसमें 250 ग्राम सोने के आभूषण, डेढ़ किलो चांदी के जेवर व बर्तन और 1.50 लाख रुपये नकदी चोरी होने की जानकारी दी है।
विज्ञापन


मूलरूप से मध्य प्रदेश के जबलपुर निवासी सिद्धार्थ पांडेय पत्नी और साढ़े तीन साल के बेटे के साथ अपार्टमेंट में किराये पर रहते हैं। सिद्धार्थ के मुताबिक, 16 अक्तूबर को दोपहर करीब 12:15 बजे बेटे को स्कूल से लेने गए थे। पत्नी सुबह 11:30 बजे लोहिया अस्पताल में डॉक्टर को दिखाने गई थीं। फ्लैट में कोई नहीं था। सिद्धार्थ दोपहर करीब 12:45 बजे लौटे तो दरवाजे का ताला टूटा मिला। लोहे की अलमारी का पल्ला मुड़ा था और लॉकर खुला था। सामान बिखरा देखकर जांच की तो आभूषण और नकदी गायब मिली।
विज्ञापन

पीड़ित के अनुसार, फुटेज में एक संदिग्ध दोपहर 12:24 बजे फ्लैट का ताला तोड़कर अंदर घुसता दिख रहा है। वह अलमारी का पल्ला मोड़कर उसका लॉक तोड़ता है और सामान बैग में भरकर दोपहर 12:41 बजे बाहर निकल जाता है। संदिग्ध ने लाल रंग की हाफ शर्ट और काली हाफ पैंट पहन रखी थी। उसके कंधे पर काले रंग का बैग भी था।
विज्ञापन
विज्ञापन


गार्ड और घरेलू सहायिका पर जताया संदेह

सिद्धार्थ ने आवाज देकर गार्ड और पड़ोसियों को बुलाया और फोन पर पत्नी को जानकारी दी। उन्होंने शिकायत में गार्ड और घरेलू सहायिका पर चोरी में शामिल होने का संदेह जताया है। उनका कहना है कि परिवार के घर से बाहर रहने की जानकारी दोनों को थी। इंस्पेक्टर बीबीडी राम सिंह ने बताया कि फुटेज में दिख रहे संदिग्ध की पहचान की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed