फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Flag of other community put in the temple, anger

Lucknow News: मंदिर में दूसरे समुदाय का झंडा लगाया, आक्रोश

Wed, 11 Dec 2024 01:43 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Wed, 11 Dec 2024 01:43 AM IST
विज्ञापन
Flag of other community put in the temple, anger
डीह (रायबरेली)। प्राचीन बाबा गलथेश्वर मंदिर के गेट के पास दूसरे समुदाय का धार्मिक झंडा लगाने से भक्तों में गहरी नाराजगी है। सभी ने ऐसा करने वालों पर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस अब तक अराजकतत्वों को पकड़ नहीं पाई है। पुलिस का दावा है कि मंदिर गेट पर धार्मिक झंडा लगाकर माहौल खराब का प्रयास करने वाले लोगों को चिन्हित किया जा रहा है। उन पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन


ग्राम पंचायत डीह गांव के किनारे प्राचीन गलथरेश्वर शिव मंदिर हैं। इसमें प्रतिदिन शिव भक्त पूजा अर्चना करते हैं। सोमवार को भीड़ काफी हो जाती हैं। सोमवार सुबह जब भक्त मंदिर पहुंचे तो मंदिर के गेट के पास टी-गार्ड पर दूसरे समुदाय का झंडा लगा देख भक्त आक्रोशित हो गए। सूचना पर आई पुलिस ने झंडा हटवाया और आक्रोशित लोगों को शांत कराया।
विज्ञापन


विनोद अग्रहरि, सुनील जायसवाल, राजकुमार द्विवेदी, अनिल चौहान, राजू सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इस प्रकरण को लेकर मंगलवार को भी भक्तों में गहरी नाराजगी है। उनका कहना है कि पुलिस मामले को गंभीरता से नहीं ले रही है। यही वजह है कि आरोपी अब तक नहीं पकड़े जा सके हैं। थाना प्रभारी शिवाकांत पांडेय ने बताया कि मंदिर गेट के पास धार्मिक झंडा लगाने वाले लोगों को चिन्हित किया जा रहा है। किसी को बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed