फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Flag hoisting will be done at 7500 Amrit Sarovar on August 15, MGNREGA workers will be deployed

UP News : 15 अगस्त को 7500 अमृत सरोवरों पर होगा झंडारोहण, तैनात किए जाएंगे मनरेगा श्रमिक

Thu, 04 Aug 2022 12:12 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Thu, 04 Aug 2022 12:12 AM IST
सार

उप मुख्यमंत्री ने बताया कि 75 नए विकास खंड गठित करने के लिए अब तक 75 नए विकास खंड के प्रस्ताव मिले है।  उप मुख्यमंत्री ने कहा कि जिन ब्लॉक में बीडीओ के पद खाली हैं वहां पर ज्वाइंट बीडीओ तैनात किए जाए।

विज्ञापन
Flag hoisting will be done at 7500 Amrit Sarovar on August 15, MGNREGA workers will be deployed
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य। - फोटो : amar ujala

विस्तार

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि स्वाधीनता दिवस की 75वीं वर्षगांठ पर 15 अगस्त को प्रदेश के 7500 अमृत सरोवर पर झंडारोहण किया जाएगा। अमृत सरोवर की देखभाल के लिए मनरेगा श्रमिक भी तैनात किए जाएंगे। बुधवार को ग्राम्य विकास विभाग के अधिकारियों की बैठक में उप मुख्यमंत्री ने अमृत सरोवर, प्रधानमंत्री आवास योजना, मनरेगा की समीक्षा की। उप मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि 15 अगस्त को जिन 7500 अमृत सरोवरों पर झंडारोहण किया जाएगा वहां पर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं। 

विज्ञापन


90 विकासखंड के मिले प्रस्ताव 
उप मुख्यमंत्री ने बताया कि 75 नए विकास खंड गठित करने के लिए अब तक 75 नए विकास खंड के प्रस्ताव मिले है।  उप मुख्यमंत्री ने कहा कि जिन ब्लॉक में बीडीओ के पद खाली हैं वहां पर ज्वाइंट बीडीओ तैनात किए जाए। उन्होंने विधायक और सांसद निधि से होने वाले कार्यों की पुस्तिका तैयार कराकर विधायक एवं सांसदों को वितरित करने के भी निर्देश दिए। उप मुख्यमंत्री ने मुख्यमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) मं यथासंभव दिव्यांगों को भी शामिल करने का सुझाव दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed