{"_id":"6763b29248eee8213e093a68","slug":"five-years-old-child-murdered-in-sultanpur-2024-12-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur: सुल्तानपुर में पांच साल के बच्चे की गला रेतकर हत्या, घर से कुछ दूरी पर खंडहर में मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur: सुल्तानपुर में पांच साल के बच्चे की गला रेतकर हत्या, घर से कुछ दूरी पर खंडहर में मिला शव
Thu, 19 Dec 2024 11:14 AM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, सुल्तानपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सुल्तानपुर
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 19 Dec 2024 11:14 AM IST
सार
बच्चे का शव घर से कुछ दूसरी पर खंडहर में मिला है। मामले की जांच के लिए फोरेंसिक टीम के साथ डॉग स्क्वायड को भी बुलाया गया है।
विज्ञापन
अखिल
- फोटो : amar ujala
विस्तार
सुल्तानपुर के गोसाईगंज के सोनवातारा गांव में पांच साल के बच्चे की गला रेतकर हत्या कर दी गई। बच्चे का शव बृहस्पतिवार सुबह घर से कुछ दूरी पर खंडहर में मिला। फोरेंसिक के साथ डॉग स्क्वायड को बुलाकर पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है।
विज्ञापन
सोनवातारा गांव के पूर्णमासी का नाती अखिल (पुत्र अरविंद) बुधवार दोपहर 12 बजे लापता हो गया था। काफी खोजबीन के बाद भी बच्चे का पता नहीं चला तो उसके नाना ने अनहोनी की आशंका जताते हुए एफआईआर दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार सुबह बच्चे का शव घर से कुछ दूरी पर खंडहर में मिलने से हड़कंप मच गया। कुछ ही देर में एसपी सोमेन बर्मा सहित अन्य अफसर तहकीकात करने पहुंच गए। मौके पर फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड को भी बुलाया गया है। अब तक की जांच में रंजिश बच्चे की हत्या किए जाने की बात सामने आ रही है। बच्चे के परिजन खेती किसानी करते हैं।
विज्ञापन