फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   five year old kid injured by gun shot during playing in barabanki

बाराबंकी : खेल-खेल में चली पिस्तौल से गोली, पांच साल का बच्चा हुआ घायल

Tue, 09 Jul 2019 10:04 PM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाराबंकी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाराबंकी Published by: Amulya Rastogi Updated Tue, 09 Jul 2019 10:04 PM IST
विज्ञापन
five year old kid injured by gun shot during playing in barabanki
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala
बाराबंकी के हैदरगढ़ में स्कूल से लौटने के बाद मंगलवार दोपहर घर में लाइसेंसी पिस्तौल खेलते समय चली गोली लगने से पेट्रोल पंप व्यवसायी का पौत्र गंभीर रूप से घायल हो गया। गोली उसके पेट में घाव करते हुए निकल गई। आनन-फानन में परिवारीजन घायल बच्चे को सीएचसी ले गए, जहां से लखनऊ रेफर कर दिया गया। परिवारीजनों ने बच्चे को निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

 
सीओ हैदरगढ़ एसके राय के मुताबिक हैदगरढ़ कस्बा स्थित पेट्रोल पंप के मालिक राजकुमार अग्रवाल का पौत्र आत्रिष उर्फ कुकुट (5) पुत्र आयुष अग्रवाल मंगलवार दोपहर स्कूल से लौटकर मुख्य चौराहे पर स्थित पेट्रोल पंप के पीछे बने मकान में खेल रहा था। कमरे में रखी लाइसेंसी पिस्तौल से खेल-खेल में गोली चल गई। गोली आत्रिष की पीठ के नीचे पेट को चीरती हुई बाहर निकल गई। 
विज्ञापन


फायर की आवाज सुनकर पहुंचे परिवारीजन खून से लथपथ मासूम को तत्काल सीएचसी ले गए। डॉक्टर ने हालत गंभीर देख बच्चे को लखनऊ के ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। सीओ एसके राय ने बताया कि घायल बच्चे के बाबा राजकुमार अग्रवाल से बात हुई है। बच्चे का इलाज लखनऊ के गोमतीनगर स्थित निजी चिकित्सालय में कराया जा रहा है जहां उसकी हालत स्थिर बनी हुई है। सीओ ने बताया कि पिस्तौल का लाइसेंसी राजकुमार अग्रवाल के नाम पर है। अभी कोई शिकायत नहीं मिली है। घटना की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed