फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Five trains cancelled, 5,000 passengers inconvenienced

Lucknow News: पांच ट्रेनें रद्द, 5000 यात्री परेशान

Sat, 10 Oct 2026 01:58 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 10 Oct 2026 01:58 AM IST
विज्ञापन
Five trains cancelled, 5,000 passengers inconvenienced
लखनऊ। दिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के शनिवार को प्रदर्शन के कारण शुक्रवार को लखनऊ मेल, एसी एक्सप्रेस व तेजस सहित पांच ट्रेनें निरस्त कर दी गईं। इससे करीब पांच हजार यात्री परेशान हुए। शनिवार को दिल्ली से आने वाली ट्रेनें भी निरस्त रहेंगी। रेलवे प्रशासन ने ट्रेनों के निरस्तीकरण के पीछे परिचालन और नई दिल्ली-हजरत निजामुद्दीन स्टेशन के आसपास यातायात को वजह बताया है।
विज्ञापन

उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के सीनियर डीसीएम समर्थ गुप्ता ने बताया कि लखनऊ से नई दिल्ली जाने वाली 12229 लखनऊ मेल और 12429 एसी एक्सप्रेस शुक्रवार को रद्द रहीं। 82501 तेजस एक्सप्रेस भी निरस्त कर दी गई। पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन ने सात ट्रेनों के निरस्तीकरण की सूचना जारी की है। मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सुमित कुमार ने बताया कि शुक्रवार को 12559 बनारस-नई दिल्ली एक्सप्रेस और 12581 बनारस-नई दिल्ली एक्सप्रेस रद्द रहीं।
विज्ञापन

शनिवार को नई दिल्ली से चलने वाली 12560 नई दिल्ली-बनारस एक्सप्रेस, 12582 नई दिल्ली-बनारस एक्सप्रेस, 15303 कासगंज-नई दिल्ली एक्सप्रेस, 82501 लखनऊ जं.-नई दिल्ली तेजस एक्सप्रेस तथा नई दिल्ली से चलने वाली 82502 नई दिल्ली-लखनऊ जं. तेजस एक्सप्रेस निरस्त रहेंगी। इसके अलावा लखनऊ मेल, एसी एक्सप्रेस भी रद्द रहेंगी। लखनऊ से दिल्ली जाने वाली गोमती एक्सप्रेस 11 को निरस्त रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



यात्रियों को राहत देंगी बसें
ट्रेनों के निरस्तीकरण के बीच दिल्ली के यात्रियों को रोडवेज बसें राहत देंगी। परिवहन निगम ने दिल्ली जाने वाली किसी भी बस के रूट को न तो बदला है और न ही रद्द किया है। यात्रियों की बढ़ी संख्या को देखते हुए नोएडा व गाजियाबाद में अतिरिक्त बसों की व्यवस्था की गई है। परिवहन निगम के प्रधान प्रबंधक (संचालन) अनिल कुमार ने बताया कि लखनऊ, नोएडा और गाजियाबाद के अधिकारियों को व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के निर्देश दिए गए हैं। शुक्रवार को लखनऊ, नोएडा और गाजियाबाद बस स्टेशनों पर यात्रियों की संख्या सामान्य रही। आलमबाग टर्मिनल से हर घंटे दिल्ली रूट पर बसों का संचालन होता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed