फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   five thousand jobs in recruitment in police department.

पुलिस विभाग में साढ़े पांच हजार पदों पर भर्ती की तैयारी, किसी भी दिन हो सकती है तारीखों की घोषणा

Wed, 03 Oct 2018 10:47 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 03 Oct 2018 10:47 AM IST
विज्ञापन
five thousand jobs in recruitment in police department.

यूपी पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड अलग-अलग पदों पर करीब साढ़े पांच हजार भर्तियों के लिए जल्द विज्ञापन जारी करेगा। इसमें बंदी रक्षक के 3638, फायर मैन के 1679 और घुड़सवार के 102 पद शामिल हैं।

विज्ञापन


भर्ती बोर्ड के अनुसार बंदीरक्षक के लिए 20 दिसंबर 2016 को निकाली गई भर्ती निरस्त कर नए सिरे से भर्ती प्रक्रिया शुरू की जा रही है। बंदी रक्षक और फायरमैन के लिए 2016 में आवेदन करने वालों को भी मौका मिलेगा।
विज्ञापन


भर्ती बोर्ड की ओर से बताया गया है कि 2016 में आवेदन करने वालों को आयु में छूट देकर इस भर्ती में आवेदन का मौका दिया जाएगा। भर्ती बोर्ड के चेयरमैन जीपी शर्मा ने बताया कि विज्ञापन शीघ्र जारी किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

इन पदों पर होंगी भर्तियां

बंदी रक्षक
पुरुष/महिला--पद--सामान्य--ओबीसी--एससी--एसटी
पुरुष--3012--1507--813--632--60
महिला--626--314--169--131--12

फायरमैन
पद--सामान्य--ओबीसी--एससी--एसटी
1679--841--453--352--33

घुड़सवार
पद--सामान्य--ओबीसी--एससी--एसटी
102--51--28--21--02

एनआईसी से हरी झंडी के बाद जारी होगा विज्ञापन

भर्ती बोर्ड के चेयरमैन जीपी शर्मा ने बताया कि कुछ तकनीकी कारणों से आवेदन के लिए तिथि की घोषणा अभी नहीं की जा रही है। वहीं, सूत्रों का कहना है कि 2016 भर्ती के लोगों को शामिल करने के लिए सॉफ्टवेयर में दिक्कत आ रही है।

उक्त पदों पर 18 से 22 वर्ष आयु वर्ग वाले आवेदन कर सकते हैं। 2016 के आवेदकों को शामिल करने से आयुवर्ग अधिक हो जा रहा है। माना जा रहा है कि 10 दिनों में इस समस्या का समाधान कर विज्ञापन जारी कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed