फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Five teachers who were working with the help of forged documents were dismissed

Lucknow News: कूट रचित दस्तावेज के सहारे नौकरी कर रहे पांच शिक्षक बर्खास्त

Wed, 27 Nov 2024 01:39 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Wed, 27 Nov 2024 01:39 AM IST
विज्ञापन
Five teachers who were working with the help of forged documents were dismissed
श्रावस्ती। जिले में फर्जी अभिलेख के सहारे बेसिक शिक्षा विभाग में सहायक अध्यापक के पद पर नौकरी कर रहे पांच शिक्षकों को सोमवार देर शाम बीएसए ने बर्खास्त कर दिया। इसके साथ ही जिले में इस वर्ष बर्खास्त होने वाले शिक्षकों की संख्या 11 पहुंच चुकी है।
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा विभाग में एक के बाद एक नए खुलासे हो रहे हैं। दूसरे के अभिलेख के सहारे शिक्षक बनकर जिले में तैनात पांच शिक्षकों को जांच में खुलासे के बाद सोमवार देर शाम बीएसए अजय कुमार गुप्ता ने बर्खास्त कर दिया है। यह सभी सहायक अध्यापक के पद पर कार्यरत थे।
विज्ञापन

बर्खास्त होने वालों में जमुनहा विकास क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय ददौरा के सहायक अध्यापक विनोद कुमार, प्राथमिक विद्यालय नगईगांव के सतीश, प्राथमिक विद्यालय त्रिलोकपुर के राहुल वर्मा व सिरसिया विकास क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय जोगन भरिया के कर्मवीर सिंह, प्राथमिक विद्यालय लक्ष्मनपुर मजगवां के सहायक अध्यापक सुमित शर्मा का नाम शामिल है। इन्हें बीएस की ओर से कारण बताओ नोटिस जारी की गई थी लेकिन इन्होंने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया। इसके बाद यह कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पांच शिक्षकों की पहले हो चुकी बर्खास्तगी
कूट रचित दस्तावेज के सहारे नौकरी कर रही गिलौला के प्राथमिक विद्यालय पिपरी की प्रधान अध्यापिका रीता देवी, जमुनहा के कंपोजिट विद्यालय गया दत्त पुरवा में शिक्षक राजन शर्मा, प्राथमिक विद्यालय लालबोझा दरवेश गांव के सहायक अध्यापक सोनू सरिता, उच्च प्राथमिक विद्यालय बंठिहवा की विजय लक्ष्मी सिंह, प्राथमिक विद्यालय गोठवा के शिक्षक विजय प्रकाश को नवंबर माह में ही बर्खास्त कर दिया गया था। वहीं प्राथमिक विद्यालय परेवपुर सोहेरवा पुरवा की शिक्षिका चंद्रप्रभावटी नौकरी छोड़ कर फरार हैं। वहीं कार्रवाई से बचने के लिए वीरपुर बगही के शिक्षक अरुण कुमार ने उच्च न्यायालय की शरण ली है।

अभी इनकी चल रही जांच
जमुनहा के प्राथमिक विद्यालय हरदत्त नगर गिरंट के रामनवल चौधरी, हरिहरपुररानी के असई पुरवा प्राथमिक विद्यालय के सुभाष चंद्र, गिलौला के नारायनपुर प्राथमिक विद्यालय की प्रधान शिक्षिका रमा तिवारी, गुजरवारा प्राथमिक विद्यालय की प्रतिमा तिवारी व इकौना के सेमरी तरहर द्वितीय के विनय कुमार की जांच चल रही है।

बर्खास्त शिक्षकों पर एफआईआर कराने के साथ ही उनसे अब तक प्राप्त किए वेतन की रिकवरी भी ही जाएगी। शेष शिक्षकों की जांच अभी जारी है। जैसे जैसे जांच पूरी होगी कार्रवाई की जाएगी। अजय कुमार गुप्ता, बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed