फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Five seriously injured

Lucknow News: अश्लील गाना नहीं बजाने पर चाकुओं से हमला, पांच गंभीर

Sun, 19 Nov 2023 12:27 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sun, 19 Nov 2023 12:27 AM IST
विज्ञापन
Five seriously injured
सलोन (रायबरेली)। मुंडन संस्कार के दौरान अश्लील गाना बजाने से मना करने पर नाराज कुछ लोगों ने चाकुओं से हमलाकर दिया। हमलावारें ने एक-एक करके पांच लोगों को चाकुओं से मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। इस घटना कार्यक्रम स्थल पर भगदड़ मच गई।
विज्ञापन

घायलों में एक व्यक्ति को गंभीर हालात में जिला अस्पताल से ट्राॅमा सेंटर लखनऊ रेफर किया गया है। घटना के संबंध में पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। सभी आरोपी फरार हैं।
विज्ञापन

सलोन कस्बे के पूरे राजा मियां का पुरवा निवासी करम सिंह के बेटे समर (3) का शुक्रवार को मुंडन संस्कार था। रात में आयोजित भोज में बहुत से मेहमान पहुंचे थे। मेहमानों के लिए मनोरंजन के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रात करीब 11 बजे कार्यक्रम में रिंकू पासी निवासी राजापुर कटेह व उसके तीन साथी पहुंचे और अश्लील गाना बजाने की फरमाइश करने के साथ नृत्य करने लगे। इस पर आयोजक राम सहाय ने अश्लील गाना बजाने और नृत्य करने को लेकर आपत्ति जताई।
इससे खफा रिंकू व उसके साथियों ने राम सहाय के पेट में चाकू घोंप दिया। यह देख लोग बीचबचाव करने दौड़े। इस पर हमलावर शांत नहीं हुए। उन्होंने मुलायम यादव, सुशील यादव, शमशाद और एक युवक पर चाकुओं से ताबड़तोड़ हमला कर दिया।
इस घटना में पांचों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उनके पेट में गंभीर चोट लगी है। इस घटना से कार्यक्रम स्थल पर हड़कंप मच गया। इस बीच आरोपी भाग निकले। सभी घायलों को सीएचसी पहुंचाया गया, जहां से चिकित्सक ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। हालत गंभीर होने पर राम सहाय को ट्राॅमा सेंटर, लखनऊ भेजा गया है।

घटना की सूचना मिलने पर गांव पहुंची पुलिस ने छानबीन की। सीओ सलोन वंदना सिंह ने बताया कि घायल सुशील की तहरीर पर चार हमलावरों के खिलाफ केस दर्ज दिया गया है। आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस टीम लगाई गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed