फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Five people of family committed suicide in barabanki 

आर्थिक तंगी व कर्ज के बोझ तले दबे गृहस्वामी ने पत्नी व तीन बच्चों की हत्या कर किया सुसाइड, सनसनी

Fri, 05 Jun 2020 02:15 PM IST
अवधेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाराबंकी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाराबंकी Published by: अवधेश कुमार Updated Fri, 05 Jun 2020 02:15 PM IST
विज्ञापन
Five people of family committed suicide in barabanki 
barabanki - फोटो : अमर उजाला

आर्थिक तंगी व कर्ज के बोझ तले दबे गृह स्वामी ने अपनी पत्नी  व तीन बच्चों की हत्या कर खुद फांसी लगाकर जान दे दी। शुक्रवार की सुबह घर के अंदर 5 शव मिलने की सूचना पर गांव में हड़कंप मच गया।

विज्ञापन


सनसनीखेज वारदात की सूचना पाकर जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक समेत आला अधिकारी गांव पहुंचे। मामले की जांच के लिए फॉरेंसिक टीम व डाग स्क्वायड जांच में लगाई गई।
विज्ञापन


मामला नगर कोतवाली क्षेत्र के सफेदाबाद गांव का है। विवेक शुक्ला अपनी पत्नी व तीन बच्चों के साथ यहीं रहते थे। कई दिनों से उसके घर से कोई आहट न मिलने पर दूसरे मकान में  अलग रहने वाली विवेक शुक्ला की मां ने छत के आंगन से झांक कर देखा। मां बेटे के शव को फंदे से लटकता देखकर पैरों तले जमीन खिसक गई और शोर मचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मां को रोता बिलखता देख छोटा बेटा मोहित घर के अंदर गया तो वहां भाई विवेक, उसकी पत्नी अनामिका शुक्ला, उनकी बेटी कोयम व कोयना तथा बेटे बबलू का शव देखकर दंग रह गया। इसकी सूचना मोहित ने पुलिस को दी।

जानकारी पर जिलाधिकारी डॉ. आदर्श सिंह व पुलिस अधीक्षक डॉ. अरविंद चतुर्वेदी मौके पर पहुंचे। वारदात से गांव में सनसनी फैल गई। आनन-फानन में फोरेंसिक टीम व डॉग स्क्वायड को बुलाया गया।

अंग्रेजी में लिखा हुआ सुसाइड नोट मिला

सीओ सुशील कुमार सिंह व पंकज कुमार सिंह ने पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। एएसपी आर एस गौतम ने बताया कि मौके पर अंग्रेजी में लिखा हुआ सुसाइड नोट मिला है।

विवेक शुक्ला ने आर्थिक तंगी व कर्ज के बोझ तले दबे होने के चलते पत्नी व तीन बच्चों की हत्या कर खुद फांसी लगाकर जान दे दी। मामले की जांच की जा रही है व शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed