{"_id":"6a6cd67df61fc284d40c46b3","slug":"five-officials-suspended-including-jailer-in-connection-with-escape-of-prisoner-from-gorakhpur-jail-2026-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News: गोरखपुर जेल से बंदी फरार, जेलर समेत पांच पर गिरी गाज; किए गए निलंबित, विभागीय कार्रवाई की संस्तुति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: गोरखपुर जेल से बंदी फरार, जेलर समेत पांच पर गिरी गाज; किए गए निलंबित, विभागीय कार्रवाई की संस्तुति
Fri, 31 Jul 2026 10:38 PM IST
Bhupendra Singh
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: Bhupendra Singh
Updated Fri, 31 Jul 2026 10:38 PM IST
सार
गोरखपुर जेल से बंदी फरार होने के मामले में जेलर समेत पांच पर गाज गिरी है। इन्हें निलंबित कर दिया गया है। साथ ही विभागीय कार्रवाई की संस्तुति की गई है। आगे पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
Suspended
- फोटो : Adobe Stock
विस्तार
उत्तर प्रदेश में गोरखपुर जिला कारागार से बंदी फरार होने के मामले में जेलर समेत पांच अधिकारियों और कर्मचारियों को निलंबित कर दिया गया है। जेल अधीक्षक के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की संस्तुति शासन को भेजी गई है।
विज्ञापन
गोरखपुर जिला कारागार से बृहस्पतिवार को बंदी विपिन, निवासी सरसोपार, थाना बांसगांव, फरार हो गया था। डीजी जेल पीसी मीना के मुताबिक, मामले की शुरुआती जांच में जेल वार्डर जितेंद्र कुमार गौतम और जितेंद्र कुमार दुबे, हेड जेल वार्डर ज्ञान प्रकाश श्रीवास्तव और रामजीत सिंह व जेलर अरुण कुमार प्रथम दृष्टया दोषी पाए गए। इन सभी को तत्काल निलंबित कर उनके खिलाफ विभागीय जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
वहीं, जेल अधीक्षक दिलीप कुमार पांडेय के खिलाफ भी विभागीय कार्रवाई की संस्तुति शासन को भेजी गई है। मामले की विस्तृत जांच जारी है।