{"_id":"6825aa8c0d49e7b8e20c1bc2","slug":"five-more-firs-filed-against-ansal-accused-cheating-rs-88-26-lakh-name-plot-flat-2025-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ansal Fraud: अंसल के खिलाफ पांच और एफआईआर दर्ज, प्लॉट और फ्लैट के नाम पर 88.26 लाख की ठगी का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ansal Fraud: अंसल के खिलाफ पांच और एफआईआर दर्ज, प्लॉट और फ्लैट के नाम पर 88.26 लाख की ठगी का आरोप
Thu, 15 May 2025 02:24 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 15 May 2025 02:24 PM IST
सार
अंसल कंपनी के खिलाफ प्लॉट और फ्लैट बुकिंग के नाम पर 88.26 लाख रुपये की ठगी के पांच नए केस दर्ज हुए हैं। पीड़ित अंसल ग्रुप पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन
अंसल के खिलाफ पांच और एफआईआर दर्ज।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अंसल कंपनी के खिलाफ सुशांत गोल्फ सिटी थाने में पांच और केस दर्ज कराए गए हैं। कंपनी पर प्लाॅट व फ्लैट के नाम पर 88.26 लाख की ठगी का आरोप है।
विज्ञापन
विकासनगर सेक्टर-3 निवासी अनिल कुमार अग्रवाल के मुताबिक वर्ष 2011 में प्लॉट बुक कराकर 15 लाख का भुगतान किया था। अनिल की पत्नी राजरानी अग्रवाल सागर इंफ्रा डेवलपर्स की डायरेक्टर हैं। राजरानी ने भी 24.29 लाख का भुगतान कर प्लॉट बुक किया था। हजरतगंज के वजीर हसन रोड निवासी प्रतिमा मिश्र ने वर्ष 2010 में 23.53 का भुगतान कर दो प्लॉट बुक कराए थे।
विज्ञापन
इसके अलावा सुशांत गोल्फ सिटी निवासी अर्चना अग्निहोत्री ने वर्ष 2010 में प्लॉट बुक कर 14.59 लाख रुपये जमा किए थे। एसजीपीजीआई में तैनात डॉ. रविंद्र यादव ने वर्ष 2010 में अंसल के पैराडाइज डायमंड प्रोजेक्ट में 5.51 लाख रुपये जमा की फ्लैट बुक किया था।
विज्ञापन
ये भी पढ़े- यूपी: बलरामपुर में अर्टिगा और ट्रक की टक्कर में पांच लोगों की मौके पर मौत, आठ गंभीर रूप से घायल, बरात से लौट रहे थे सभी
ये भी पढ़े- Lucknow: लखनऊ- अयोध्या हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, डंपर-कंटेनर की जोरदार भिड़ंत, ड्राइवर की जलकर मौत
इसी तरह आलमबाग के अर्जुननगर निवासी राधा रानी गुप्ता ने वर्ष 2010 में पैराडाइज डायमंड प्रोजेक्ट में फ्लैट बुक कर 5.35 लाख रुपये जमा किए थे। किसी भी पीड़ित को प्लॉट व फ्लैट नहीं मिला।