फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Five more FIRs against Ansal

Lucknow News: अंसल के खिलाफ पांच और एफआईआर

Fri, 11 Apr 2025 02:02 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Fri, 11 Apr 2025 02:02 AM IST
विज्ञापन
Five more FIRs against Ansal
अंसल के खिलाफ पांच और एफआईआर
लखनऊ। अंसल कंपनी के खिलाफ सुशांत गोल्फ सिटी थाने में पांच और एफआईआर दर्ज की गई हैं। पीड़ितों ने दुकान, प्लाॅट व फ्लैट दिलाने के नाम पर 50 लाख से अधिक की ठगी का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


पारा के देवपुर स्थित चंद्रोदय नगर निवासी अधिवक्ता विष्णु देव पांडेय के मुताबिक वर्ष 2015 में अंसल कंपनी के निदेशकों सुशील अंसल और प्रणव अंसल ने अंसल एपीआई में दुकान दिलाने के नाम पर 10.59 लाख रुपये लिए थे।
विज्ञापन


पीजीआई इलाके के कल्ली पश्चिम स्थित जगतखेड़ा निवासी प्रमोद कुमार के अनुसार वर्ष 2013 में 14 लाख रुपये में 240 वर्ग गज का प्लॉट बुक कराया। आज तक रजिस्ट्री नहीं की गई। इसी तरह कैसरबाग स्थित बारादरी के पास रहने वाली जूही गर्ग के मुताबिक वर्ष 2010 में 6.95 लाख में पैराडाइज डायमंड में फ्लैट बुक किया था। आज तक अपार्टमेंट का निर्माण शुरू नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

कानपुर नगर के सिविल लाइन निवासी रसल मेसी ने वर्ष 2011 में एलआईजी स्कीम के तहत फ्लैट बुक किया था। इसी तरह गाजियाबाद निवासी मनोज दीक्षित के अनुसार वर्ष 2012 में ससुर कल्पनाथ राय ने वर्ष 2012 में प्लॉट खरीदा था। रकम देने के बाद भी कब्जा नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed