फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Five more buses will join the roadways fleet before Raksha Bandhan

Lucknow News: रक्षाबंधन के पहले रोडवेज के बेड़े में शामिल होंगी पांच और बसें

Mon, 07 Aug 2023 12:20 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Mon, 07 Aug 2023 12:20 AM IST
विज्ञापन
Five more buses will join the roadways fleet before Raksha Bandhan
क्रासर
विज्ञापन

यात्रियों को मिलेगी सुविधा, पॉकेट रूटों पर संचालन कराने की तैयारी

संवाद न्यूज एजेंसी
रायबरेली। रक्षाबंधन के पहले रायबरेली डिपो के बेड़े में पांच और नई बसें शामिल हो जाएंगी। इन बसों को पॉकेट रूटों पर चलाने की तैयारी है, ताकि यात्रियों को गंतव्य स्थान पहुंचने में परेशानी का सामना ना करना पड़े। मौजूदा समय में रायबरेली डिपो में कुल बसों की संख्या 152 है। इसमें डिपो की 62, जबकि 90 अनुबंधित बसों की संख्या है। अभी भी जिले के कई ऐसे पॉकेट रूट हैं, जहां पर पर्याप्त रूप से बसें नहीं चल पा रही हैं। इक्का-दुक्का बसों के संचालन से यात्रियों को जिला मुख्यालय आने जाने के लिए प्राइवेट वाहनों की शरण लेनी पड़ रही है। इस समस्या को देखते हुए डिपो के अधिकारियों ने पांच और नई बसों की डिमांड परिवहन मुख्यालय से की थी। रायबरेली डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक एमएल केसरवानी का कहना है कि जिले को पांच नई बसें मिलने को हरी झंडी मिल गई है। रक्षाबंधन पर्व से पहले बसें यहां पहुंच जाएंगी। इन बसों को पॉकेट रूटों पर चलाया जाएगा।


धीरन के लिए नई बस सेवा शुरू
जिला मुख्यालय से धीरनपुर (डलमऊ) के लिए नई बस सेवा का संचालन शुरू करा दिया गया है। एआरएम ने बताया कि हर दिन शाम ५.३० बजे यह बस रायबरेली डिपो से धीरनपुर के लिए जाती है और रात में वहीं पर रुकती है। इसके बाद सुबह बस यात्रियों को लेकर जिला मुख्यालय पहुंचती है। इसके बाद फिर शाम को धीरनपुर जाती है।उधर, एआरएम ने रविवार को बस स्टेशन परिसर का जायजा लिया। उन्होंने कर्मियों से बस स्टेशन को साफ सुथरा बनाए रखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed