{"_id":"60e2b0068ebc3ebf5379205a","slug":"five-mlc-tenure-will-end-today-in-uttar-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: आज समाप्त होगा विधान परिषद के पांच सदस्यों का कार्यकाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: आज समाप्त होगा विधान परिषद के पांच सदस्यों का कार्यकाल
Mon, 05 Jul 2021 12:38 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 05 Jul 2021 12:38 PM IST
सार
यूपी विधान परिषद के पांच सदस्यों का कार्यकाल पूरा हो रहा है। इन पदों पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की संस्तुति पर राज्यपाल पांच नए सदस्य मनोनीत करेंगी। पार्टी सूत्रों के मुताबिक चार नए सदस्यों के मनोनयन के लिए मंगलवार को होने वाली बैठक में मंथन किया जाएगा।
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विधान परिषद में सपा के चार मनोनीत सदस्यों का कार्यकाल 5 जुलाई को पूरा हो जाएगा। भाजपा कोर कमेटी की मंगलवार को होने वाली बैठक में नए सदस्यों के नामों पर मंथन होगा।
विज्ञापन
परिषद में मनोनीत सदस्य श्रीराम सिंह यादव, लीलावती कुशवाहा, रामवृक्ष यादव और जितेंद्र यादव का कार्यकाल सोमवार को समाप्त हो जाएगा।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की संस्तुति पर राज्यपाल पांच नए सदस्य मनोनीत करेंगी। पार्टी सूत्रों के मुताबिक चार नए सदस्यों के मनोनयन के लिए मंगलवार को होने वाली बैठक में मंथन किया जाएगा।
विज्ञापन
प्रदेश स्तर से पैनल बनाकर राष्ट्रीय नेतृत्व को भेजा जाएगा। राष्ट्रीय नेतृत्व की हरी झंडी मिलने के बाद मुख्यमंत्री की ओर से राज्यपाल के समक्ष चार सदस्यों को मनोनीत करने का प्रस्ताव भेजा जाएगा।
विज्ञापन