{"_id":"594190494f1c1bfb038b4631","slug":"five-lakh-compensation-for-victim-families-of-jaunpur-bus-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"जौनपुर बस हादसे में मृतक आश्रितों को मिलेगा पांच-पांच लाख का मुआवजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जौनपुर बस हादसे में मृतक आश्रितों को मिलेगा पांच-पांच लाख का मुआवजा
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Thu, 15 Jun 2017 01:06 AM IST
विज्ञापन
जौनपुर बस हादसा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जौनपुर में सई नदी में रोडवेज बस गिरने से 8 यात्रियों की मृत्यु पर गहरा दुख जताया है।
विज्ञापन
उन्होंने शोक संतृप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की है और घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है।
सीएम के निर्देश पर परिवहन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) स्वतंत्र देव सिंह ने जौनपुर में मौके पर पहुंचकर राहत और घायलों के उपचार की व्यवस्था की निगरानी की।
गंभीर रूप से घायल दो यात्रियों को बीएचयू के ट्रॉमा सेंटर भेजा गया है। परिवहन निगम ने प्रत्येक मृतक के आश्रितों के लिए 5 लाख रुपये मुआवजे की घोषणा की है।
विज्ञापन
इसके अलावा गभीर रूप से घायलों को 20 हजार तथा मामूली घायलों को 5 हजार रुपये की सहायता दी जाएगी।