{"_id":"5c7bdc01bdec2217fb332c74","slug":"five-lakh-compensation-for-family-s-who-died-in-robbery","type":"story","status":"publish","title_hn":"शोरूम में लूटकांड: कड़ी सुरक्षा में हुआ गार्ड व कारीगर का पोस्टमार्टम, परिजनों को पांच लाख मुआवजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शोरूम में लूटकांड: कड़ी सुरक्षा में हुआ गार्ड व कारीगर का पोस्टमार्टम, परिजनों को पांच लाख मुआवजा
Sun, 03 Mar 2019 07:22 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sun, 03 Mar 2019 07:22 PM IST
विज्ञापन
सड़कों पर उतरे आक्रोशित व्यापारी।
- फोटो : amar ujala
आलमबाग के आरके ज्वैलर्स में हुई लूटकांड में मारे गए निजी बैंक के एटीएम गार्ड देशराज व ज्वैलरी शोरूम के कारीगर गुड्डू का कड़ी सुरक्षा के बीच पोस्टमार्टम किया गया। इस दौरान लखनऊ के जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा व एसएसपी कलानिधि नैथानी मौजूद रहे।
विज्ञापन
शनिवार को हुई शोरूम में हुई डकैती में दोनों को बदमाशों ने गोली मार दी थी। देशराज व गुड्डू के परिवारीजनों को पांच-पांच लाख रुपये मुआवजा देने की घोषणा की गई है।
विज्ञापन
लूटकांड से आक्रोशित व्यापारियों ने रविवार को सराफा बाजार में बंद रखा और पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।
लखनऊ व्यापार मंडल उपाध्यक्ष पवन मनोचा का कहना है कि व्यापारियों के साथ आए दिन कोई न कोई घटना होती रहती है। पुलिस प्रशासन कोई कार्रवाई नहीं करता बल्कि अपनी नाकामियां छिपाने के लिए केवल डंडे पीटा करता है।
विज्ञापन