फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Five IPS transferred in Uttar Pradesh, see the changes.

IPS Transfer: अमरेंद्र बने लखनऊ के एडीजी जोन, आठ आईपीएस का तबादला

Wed, 14 Feb 2024 09:07 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Wed, 14 Feb 2024 09:07 AM IST
सार

यूपी में आठआईपीएस अफसरों के तबादले कर दिए गए हैं। संयुक्त पुलिस आयुक्त (अपराध एवं मुख्यालय) नीलाब्जा चौधरी को पीएसी मुख्यालय में आईजी (प्रोविजनिंग) बनाया गया है।

विज्ञापन
Five IPS transferred in Uttar Pradesh, see the changes.
- फोटो : demo pic

विस्तार

डीजीपी मुख्यालय ने मंगलवार को आठ आईपीएस का तबादला कर दिया। केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से वापस आए आईपीएस अमरेंद्र सिंह सेंगर को लखनऊ जोन का एडीजी बनाया है। जबकि एडीजी जोन लखनऊ पीयूष मोर्डिया को वाराणसी जोन का एडीजी बनाया गया है। वाराणसी जाेन के एडीजी रामकुमार को मानवाधिकार का एडीजी बनाया गया है।

विज्ञापन


इसके अलावा कानपुर पुलिस कमिश्नरेट में संयुक्त पुलिस आयुक्त (अपराध एवं मुख्यालय) नीलाब्जा चौधरी को पीएसी मुख्यालय में आईजी (प्रोविजनिंग) बनाया गया है। अभिसूचना मुख्यालय में आईजी चंद्रप्रकाश द्वितीय को प्रशिक्षण मुख्यालय भेजा गया है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - राज्यसभा चुनाव: सपा के तीनों प्रत्याशी आज दाखिल करेंगे पर्चा, बीजेपी उम्मीदवार कल करेंगे नामांकन
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - यूपी सिपाही भर्ती: प्रवेश पत्र हुए जारी, आज से अभ्यर्थी कर सकेंगे डाउनलोड, 17-18 फरवरी को होनी है परीक्षा


पीएसी सेक्टर वाराणसी के डीआईजी विपिन कुमार मिश्रा को कानपुर पुलिस कमिश्नरेट में अपर पुलिस आयुक्त (अपराध एवं मुख्यालय) बनाया गया है। पीएसी मुख्यालय में डीआईजी सुरेश्वर को अभिसूचना मुख्यालय भेजा गया है। कानपुर की 37 वीं वाहिनी पीएसी के सेनानायक कमलेश कुमार दीक्षित को लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट में पुलिस उपायुक्त बनाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed