फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   five ips officers transfer in uttar pradesh.

देवरिया कांड में पांच अफसरों पर गिरी गाज, मौजूदा एसपी हटाए गए व पूर्व एसपी के खिलाफ भी एक्शन

Thu, 16 Aug 2018 06:53 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 16 Aug 2018 06:53 AM IST
विज्ञापन
five ips officers transfer in uttar pradesh.

देवरिया कांड की गाज वहां के मौजूदा और पूर्व पुलिस कप्तानों पर गिरी है। मौजूदा एसपी रोहन पी कनय को देवरिया से हटा दिया गया है और विभागीय जांच के आदेश दिए गए हैं। जबकि पूर्व एसपी देवरिया राकेश शंकर जो मौजूदा समय में बस्ती में डीआईजी के पद पर तैनात हैं, उन्हें भी हटा कर डीजीपी मुख्यालय से अटैच कर दिया गया है। राकेश शंकर के खिलाफ भी विभागीय जांच के आदेश दिए गए हैं।

विज्ञापन


भ्रष्टाचार निवारण संगठन में तैनात डीआईजी आशुतोष कुमार को बस्ती का नया डीआईजी बनाया गया है। वहीं, महोबा के एसपी एन कोलांची को देवरिया का एसपी बनाया गया है। यूपी एटीएस में तैनात एसपी अनुपम सिंह को महोबा का नया पुलिस कप्तान बनाया गया है।
विज्ञापन


सूत्रों का कहना है कि एडीजी की जांच में 24 सितंबर 2017 से 24 मार्च 2018 तक देवरिया के एसपी रहे राकेश शंकर ने भी उक्त संरक्षण गृह को लेकर लापरवाही बरती थी। जिसके कारण उन्हें हटाया गया है और विभागीय कार्रवाई शुरू की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एडीजी जोन की रिपोर्ट आने के बाद की गई कार्रवाई
गृह विभाग की ओर से जारी प्रेसनोट में बताया गया है कि देवरिया प्रकरण में पुलिस की भूमिका की जांच के लिए गोरखपुर जोन के एडीजी दावा शेरपा को जिम्मेदारी दी गई थी। उन्होंने अपनी जांच में उक्त अधिकारियों की लापरवाही के बारे में बताया था। साथ ही स्थानीय सीओ सदर की लापरवाही भी जांच में सामने आई है, जिसके बाद उन्हें भी वहां से हटा दिया गया है। सीओ के खिलाफ भी विभागीय जांच के आदेश दिए गए हैं।

एसओ और विवेचक निलंबित

five ips officers transfer in uttar pradesh.

एडीजी ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि 31 जुलाई को दर्ज मुकदमे में मामले के विवेचक और थाना प्रभारी द्वारा लापरवाही बरती गई, जिसके बाद उन्हें निलंबित करने की संस्तुति की गई है। दोनों ही पुलिस कर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। साथ ही जिलाधिकारी के आदेश के बाद भी जिन थानों से लड़कियों को मां विध्यवासिनी नारी संरक्षण गृह भेजा जाता रहा, उन थाना प्रभारियों की भी जिम्मेदारी तय करते हुए उनके खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश शासन ने डीजीपी को दिए हैं।

देखें, इन अफसरों पर हुई कार्रवाई

five ips officers transfer in uttar pradesh.

देखें, इन अफसरों पर हुई कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed