Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Five investors duped of Rs 3.84 crore in the name of share trading

Lucknow News: शेयर ट्रेडिंग के नाम पर पांच निवेशकों से 3.84 करोड़ ठगे

Fri, 16 May 2025 02:31 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Fri, 16 May 2025 02:31 AM IST
विज्ञापन
Five investors duped of Rs 3.84 crore in the name of share trading
शेयर ट्रेडिंग के नाम पर पांच निवेशकों से 3.84 करोड़ ठगे
लखनऊ। शेयर मार्केट में निवेश कर मोटा मुनाफा दिलाने का झांसा देकर साइबर ठगों ने पांच लोगों से 3.84 करोड़ रुपये ऐंठ लिए। जालसाजों ने पहले सोशल मीडिया पर ट्रेडिंग के फर्जी विज्ञापन दिखाए गए, फिर व्हाट्सएप और टेलीग्राम से झांसे में लिया। पीड़ितों ने साइबर क्राइम थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


प्रभारी इंस्पेक्टर बृजेश यादव के अनुसार, जिन खातों में रकम ट्रांसफर हुई, उन्हें फ्रीज कराने के लिए बैंकों से संपर्क किया गया है। इंदिरानगर के हरिहर नगर निवासी व्यापारी अवनीश सिंह ने मार्च में फेसबुक पर ट्रेडिंग का विज्ञापन देखा और संपर्क किया।
विज्ञापन


फोनकर्ता महिला ने खुद को श्रुति बताते हुए अशिका स्टॉक ब्रोकिंग नाम की सेबी पंजीकृत कंपनी से जुड़ा बताया। शुरुआती 10 हजार के निवेश पर 11 हजार रुपये मिलने से भरोसा जीता और निवेश बढ़ता गया। उन्होंने अलग-अलग खातों में 1.85 करोड़ रुपये ट्रांसफर कर दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पोर्टल पर मुनाफा 10.81 करोड़ दिखा और अवनीश ने निकासी का प्रयास किया, तो 71.66 लाख रुपये कमीशन की मांग की गई। ऐसे ही गुडंबा के कल्याणपुर स्थित अहिल्याबाई नगर निवासी दीनबंधु पाल से 18 मार्च से 21 अप्रैल के बीच 1.43 करोड़ रुपये ठग लिए गए। इसके अलावा गोमतीनगर विस्तार के खरगापुर कौशलपुरी निवासी सुरेंद्र नाथ यादव से 22 लाख रुपये ऐंठे। बंथरा की चंद्रभानपुरम कॉलोनी निवासी प्रशांत यादव को टेलीग्राम ग्रुप और एलियरिन वेबसाइट के जरिये फंसाकर 20 लाख ठग लिए गए। वृंदावन योजना की दलजीत विहार टीना तिवारी से वीआईपी कम्युनिटी ग्रुप के जरिये 13.96 लाख रुपये ठगे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed