फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Five IAS and seven PCS officers transferred in up, Shashank and Ishaan became special secretaries to the Chief Minister

यूपी : पांच आईएएस और सात पीसीएस अधिकारियों का तबादला, शशांक और ईशान बने मुख्यमंत्री के विशेष सचिव

Sat, 07 May 2022 12:49 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 07 May 2022 12:49 AM IST
सार

आईएएस अधिकारियों में गोंडा के मुख्य विकास अधिकारी शशांक त्रिपाठी और श्रावस्ती के मुख्य विकास अधिकारी ईशान प्रताप सिंह को मुख्यमंत्री का विशेष सचिव बनाया गया है। 

विज्ञापन
Five IAS and seven PCS officers transferred in up, Shashank and Ishaan became special secretaries to the Chief Minister
यूपी सचिवालय - फोटो : Social Media

विस्तार

शासन ने शुक्रवार देर शाम 5 आईएएस और 7 पीसीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए। आईएएस अधिकारियों में गोंडा के मुख्य विकास अधिकारी शशांक त्रिपाठी और श्रावस्ती के मुख्य विकास अधिकारी ईशान प्रताप सिंह को मुख्यमंत्री का विशेष सचिव बनाया गया है। 

विज्ञापन


आजमगढ़ के ज्वॉइंट मजिस्ट्रेट गौरव कुमार को गोंडा का मुख्य विकास अधिकारी बनाया गया है। वहीं, बागपत के ज्वॉइंट मजिस्ट्रेट अनुभव सिंह को श्रावस्ती को मुख्य विकास अधिकारी के पद पर तैनाती दी गई है। प्रतीक्षा में चल रहीं अन्नापूर्णा गर्ग को अपर प्रबंध निदेशक, उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम, लखनऊ के पद पर तैनाती दी गई है।
विज्ञापन


स्थानांतरित किए गए अपर निदेशक (प्रशासन) नागरिक उड्डयन निदेशालय विश्व भूषण मिश्र को वाराणसी का अपर आयुक्त बनाया गया है। उनके स्थान पर अमेठी के एडीएम (वि/रा) सुशील प्रताप सिंह को तैनाती दी गई है। सहायक राज्य संपत्ति अधिकारी अजित कुमार सिंह को एडीएम (वि/रा) अमेठी बनाया गया है। सोनभद्र के एडीएम (वि/रा) राकेश सिंह को मुख्य राजस्व अधिकारी प्रतापगढ़ के पद पर तैनाती दी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


राकेश के स्थान पर राजस्व परिषद के विशेष कार्याधिकारी सहदेव कुमार मिश्र को भेजा गया है। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के सचिव आशुतोष मोहन अग्निहोत्री को विशेष सचिव मुख्यमंत्री बनाया गया है। उनके स्थान पर अधीनस्थ सेवा चयन आयोग में संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी अवनीश सक्सेना को भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed