फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Five hundred rupee notes blown away from SUV speeding on the highway

Lucknow News: हाईवे पर फर्राटा भर रही एसयूवी से उड़ाए पांच-पांच सौ के नोट

Mon, 04 Sep 2023 02:13 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Mon, 04 Sep 2023 02:13 AM IST
विज्ञापन
Five hundred rupee notes blown away from SUV speeding on the highway
लखनऊ। शनिवार रात को लखनऊ-रायबरेली हाईवे पर एसयूवी सवार एक महिला पांच-पांच सौ के नोट हवा में उड़ा रही थी। नोट पकड़ने के लिए लोग हाईवे पर दौड़ने लगे।
विज्ञापन

इसके कारण कुछ देर के लिए अफरातफरी मची रही। कुछ ने एसयूवी का काफी दूर तक पीछा भी किया। हालांकि, पुलिस ने ऐसी किसी भी घटना से इन्कार किया है।
उतरेठिया निवासी राजकुमार के मुताबिक, वह हाईवे पर शनिवार रात करीब दस बजे खड़ा था। इस बीच रायबरेली की तरफ से एक एसयूवी उतरेठिया के पास पहुंची।
अचानक एसयूवी बीच सड़क में लहराने लगी। अगली सीट पर युवक-युवती बैठे थे। लगा कि दोनों झगड़ा कर रहे थे। इस बीच महिला पांच-पांच सौ के नोट बाहर फेंकने लगी।

यह देख लोग नोट लूटने में जुट गए। कुछ बाइक सवारों ने एसयूवी का पीछा भी किया, लेकिन फर्राटा भर रही एसयूवी देखते-देखते आंखों से ओझल हो गई। राजकुमार के मुताबिक, उसने भी सड़क पर बिखरे 500-500 के तीन नोट पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed