फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Five hospitals including Medanta and Sahara in Lucknow reserved for corona treatment

लखनऊ में मेदांता और सहारा समेत पांच अस्पताल कोरोना इलाज के लिए आरक्षित

Wed, 21 Apr 2021 02:00 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 21 Apr 2021 02:00 AM IST
सार

प्रभारी जिलाधिकारी डॉ. रोशन जैकब के अनुसार राजधानी में इस समय आईसीयू वाले बेडों की अधिक जरूरत है। इसी क्रम में लेवल 2 व लेवल 3 स्तर के बड़े अस्पतालों को आरक्षित किया जा रहा है।

विज्ञापन
Five hospitals including Medanta and Sahara in Lucknow reserved for corona treatment
demo pic... - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिला प्रशासन ने राजधानी में कोरोना के गंभीर रोगियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए पांच बड़े अस्पतालों को आरक्षित किया है। इनमें शहीद पथ स्थित मेदांता हॉस्पिटल, एलडीए कॉलोनी स्थित अपोलो मेडिक्स इंटरनेशनल लाइफ साइंसेज लिमिटेड के अलावा गोमती नगर स्थित सहारा हॉस्पिटल है। इसके अलावा केजीएमयू के शताब्दी हॉस्पिटल फेस वन व दो और एसजीपीजीआई के यकृत प्रत्यारोपण भवन को भी कोविड उपचार के लिए आरक्षित किया गया है।

विज्ञापन


प्रभारी जिलाधिकारी डॉ. रोशन जैकब के अनुसार राजधानी में इस समय आईसीयू वाले बेडों की अधिक जरूरत है। इसी क्रम में लेवल 2 व लेवल 3 स्तर के बड़े अस्पतालों को आरक्षित किया जा रहा है। इन अस्पतालों की सुविधाएं मिलने से गंभीर रोगियों के इलाज में आ रही दिक्कत को दूर किया जा सकेगा।
विज्ञापन


इन अस्पतालों के भवन परिसर व उनमें उपलब्ध बेड, दवाओं व रसायन, उपकरण, मानव संसाधन, कमरों व फर्नीचर के अलावा बिजली जनरेटर, ऑक्सीजन प्लांट, पेयजल सुविधा आदि प्रबंधन सुविधाओं को आरक्षित करने के लिए कहा गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सभी चिकित्सालयों के प्रबंध तंत्र व अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वह अपने भवन परिसर को कोरोना संक्रमितों के लिए ठीक करवाकर जल्द उन्हें व मुख्य चिकित्सा अधिकारी को सूचना दें। प्रभारी जिलाधिकारी ने चेतावनी दी है कि इसमें ढिलाई बरतने पर कार्रवाई होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed