फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   five engineers of jal nigam got suspended.

जल निगम के एक चीफ इंजीनियर व चार अधिशासी अभियंता निलंबित

Thu, 05 Apr 2018 12:39 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 05 Apr 2018 12:39 AM IST
विज्ञापन
five engineers of jal nigam got suspended.

सूखा प्रभावित बुंदेलखंड में पेयजल परियोजनाओं के क्रियान्वयन में लापरवाही बरतना जल निगम के पांच अभियंताओं को भारी पड़ गया। निगम के चेयरमैन जीबी पटनायक ने झांसी मंडल के मुख्य अभियंता व चार अधिशासी अभियंताओं को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

विज्ञापन


चेयरमैन जीबी पटनायक बुंदेलखंड में गर्मी के मौसम में पेयजल व्यवस्था चाक-चौबंद रखने के लिए शुरू की गई परियोजनाओं की प्रगति की मंगलवार को समीक्षा कर रहे थे। इस दौरान कई जिलों में परियोजनाओं की प्रगति काफी धीमी मिली। उन्होंने संबंधित मुख्य अभियंता और अधिशासी अभियंताओं से पूछताछ की तो वह तरह-तरह के बहाने बनाने लगे। इससे नाराज चेयरमैन ने मुख्य अभियंता और चारों अधिशासी अभियंताओं को निलंबित करने का आदेश दिया।
विज्ञापन


पटनायक ने बताया कि सरकार की मंशा के मुताबिक गर्मी शुरू होने से पहले यानी मार्च तक सभी पेयजल परियोजनाओं को पूरा करने के साथ ही जरूरत के मुताबिक विधायक निधि से हैंडपंप लगाने के लिए लक्ष्य दिए गए थे, लेकिन बुंदेलखंड के कई जिलों में प्रगति काफी धीमी है। इसके लिए जिम्मेदार अभियंताओं पर कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये अभियंता किए गए निलंबित
- इंदूकांत श्रीवास्तव, मुख्य अभियंता, झांसी मंडल
- सुनील कुमार, अधिशासी अभियंता, उरई (जालौन)
- यशवीर सिंह, अधिशासी अभियंता (वि.यां), कर्वी चित्रकूट (यूनिसेफ प्रोजेक्ट)
- जेपी सिंह, अधिशासी अभियंता (वि.यां), महोबा
- कमलेश सिंह, अधिशासी अभियंता, हमीरपुर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed