फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   five door frame metal directer equipped in cm yogi security

लूट की घटना के बाद सीएम की सुरक्षा के लिए लगी नई सिक्यूरिटी डिवाइस

Thu, 02 Aug 2018 11:41 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 02 Aug 2018 11:41 PM IST
विज्ञापन
five door frame metal directer equipped in cm yogi security
सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला

हाई सिक्योरिटी जोन में हत्या और लूट की वारदात के बाद मुख्यमंत्री कार्यालय की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। इसके मद्देनजर लाल बहादुर शास्त्री भवन (एनेक्सी) में पांच डोर फ्रेम मेटल डिटेक्टर (डीएफएमडी) लगाए गए हैं। एनेक्सी में प्रवेश करने वालों को इन्हीं से होकर गुजरना होगा। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री इसी बिल्डिंग में पांचवें तल पर बैठते हैं।

विज्ञापन


हाई सिक्योरिटी जोन में बीते सोमवार को हत्या के बाद लूट की वारदात को वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने भी अलार्म के तौर पर लिया है। इसके बाद से ही न सिर्फ आसपास की पुलिस को एक्टिव किया गया बल्कि प्रमुख भवनों की सुरक्षा को भी पुख्ता किया जा रहा है।
विज्ञापन


पुलिस इस एंगल पर भी तफ्तीश कर रही है कि हाई सिक्योरिटी जोन में हत्या कर लूट की सनसनीखेज वारदात किसी दूरदर्शी प्लानिंग का हिस्सा तो नहीं। कुछ ही दिनों बाद विधानसभा सत्र शुरू होना है। ऐसे में पुलिस किसी चूक की गुंजाइश छोड़ना नहीं चाहती।

विज्ञापन
विज्ञापन

बैग की भी होगी जांच 

विधानसभा सुरक्षा के अपर पुलिस अधीक्षक राहुल मिठास ने बताया कि एनेक्सी भवन के पांच गेट पर डीएफएमडी लगा दिए गए हैं। अब जल्द ही तीन बैगेज स्कैनर लगाए जाएंगे। दो स्कैनर पास बनवाकर आने वालों के लिए जबकि एक मुख्य पोर्टिको में गाड़ियों से आने वालों के बैगेज को स्कैन करेगा।

कथित पीईटीएन प्रकरण के बाद भी बढ़ी थी सुरक्षा

पिछले वर्ष जुलाई में सत्र के दौरान विधानसभा के मंडप में कथित रूप से पीईटीएन (पेंटाइरिथ्रीटोल टेट्रानाइट्रेट) मिलने की घटना के बाद भी वहां की सुरक्षा बढ़ा दी गई थी। हालांकि बाद में वह पाउडर लकड़ियों पर पॉलिश करने वाला निकला था। उसी समय पूरे सचिवालय क्षेत्र में 119 कैमरे लगाए लगवाए गए थे। अब जल्द ही कुछ और कैमरे लगाए जाएंगे।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed