फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Amethi Road Accident News: Bolero Car Bullet Bike Collision, Five People Died

अमेठी में भीषण सड़क हादसा: तीन महिलाओं सहित पांच की मौत, बुलेट को टक्कर मारने के बाद पेड़ से टकराई बोलेरो

Sun, 09 Jun 2024 03:43 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Published by: ishwar ashish Updated Sun, 09 Jun 2024 03:43 PM IST
सार

Amethi Accident News Today : अमेठी जिले के मुंशीगंज थाना क्षेत्र के जामो भादर चौराहा क्षेत्र में हुए भीषण सड़क हादसे में एक बोलेरो बाइक को टक्कर मारने के बाद पेड़ से टकरा गई। हादसे में पांच की मौत हो गई।

विज्ञापन
Amethi Road Accident News:  Bolero Car Bullet Bike Collision, Five People Died
हादसे में घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। - फोटो : amar ujala

विस्तार

अमेठी में भीषण सड़क हादसा होग गया। तेज रफ्तार बोलेरो कार बुलेट बाइक को टक्कर मारने के बाद पेड़ से टकरा गई। हादसे में तीन महिलाओं और एक बच्चे समेत पांच लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई जबकि आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

विज्ञापन


घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने घायलों को ग्रामीणों की मदद से स्थानीय सीएचसी, जिला अस्पताल और सुल्तानपुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां कई की हालत गंभीर बनी हुई है। हादसा इतना भीषण था कि दोनों गाड़ियों के परखच्चे उड़ गए।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - अखिलेश यादव बोले: 2027 का चुनाव जीतना है लक्ष्य, संसद से ना रहें गैरहाजिर, जनता के दुख में खड़े हों
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - अयोध्या जीतकर सपा ने फेल किया BJP का राम मंदिर कार्ड... हार से भविष्य के चुनावों पर सीधा असर


पूरा मामला मुंशीगंज थाना क्षेत्र के जामो भादर चौराहे का है। जहां सुल्तानपुर जिले के इस्लामगंज गांव का रहने वाला अकबर बोलेरो से परिजनों को लेकर मुंशीगंज थाना क्षेत्र के धरई माफी एक मिट्टी में शामिल होने जा रहा था। बोलेरो अभी जामो भादर चौराहे के पास पहुंची ही थी कि जामो की तरफ से आ रही बुलेट से टकराने के बाद पेड़ से टकरा गई। हादसा इतना भीषण था कि बुलेट सवार दुर्गेश उपाध्याय पुत्र राम इकबाल और बहन वंदना की मौके पर ही मौत हो गई जबकि चार वर्षीय भांजा रुद्र गंभीर रूप से घायल हो गया। बोलेरो सवार महिला शाहनूर (40) पत्नी जागीर खान, शबनम (35) पत्नी दिलशाद की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद सभी घायलों को गाड़ी से बाहर निकालकर निजी साधनों और एम्बुलेंस की मदद से जिला अस्पताल और भेटुआ सीएचसी पहुंचाया। भेटुआ सीएचसी से रुद्र (04) पुत्र संतोष पाठक, अयान (11) पुत्र दिलशाद, अरशद पुत्र अकबर, अकबर (40) पुत्र बरकत और अरमान (10) पुत्र रफीक को जिला अस्पताल सुल्तानपुर रेफर कर दिया गया जहां रुद्र की मौत हो गई।

बहन और भांजे को घर ले जा रहा था बुलेट सवार
पीपरपुर थाना क्षेत्र के अयोध्या नगर भावापुर गांव का रहने वाला मृतक दुर्गेश उपाध्याय अपनी बहन वंदना और भांजे रुद्र को बुलेट बाइक से मुंशीगंज थाना क्षेत्र के अरुण पाठक का पुरवा गांव से अपने घर ले जा रहा था। दुर्गेश अभी जामो भादर चौराहे पर पहुंचा ही था कि सुल्तानपुर की तरफ से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो ने टक्कर मार दी जिसमें तीनों की ही मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed