फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Ayodhya News: Five days Abhyas varg starts in Ayodhya, Mohan Bhagwat will join on 19 Oct.

Ayodhya News: राम नगरी में शुरू हुआ संघ का पांच दिनी अभ्यास वर्ग, 19 अक्तूबर को आएंगे मोहन भागवत

Sun, 17 Oct 2021 05:53 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Published by: ishwar ashish Updated Sun, 17 Oct 2021 05:53 PM IST
सार

आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत 19 अक्तूबर को अयोध्या आ रहे है। वह रविवार को शुरू हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पांच दिनी अभ्यास वर्ग में शामिल होंगे।

विज्ञापन
Ayodhya News: Five days Abhyas varg starts in Ayodhya, Mohan Bhagwat will join on 19 Oct.
संघ प्रमुख मोहन भागवत - फोटो : एएनआई

विस्तार

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पांच दिनी अभ्यास वर्ग का शुभारंभ रविवार से हो गया। इसमें संघ की सभी 45 इकाइयों के प्रांत अधिकारी शामिल हो रहे हैं। 19 अक्तूबर को संघ प्रमुख मोहन भागवत भी शामिल होंगे।

विज्ञापन


अभ्यास वर्ग को लेकर शनिवार को दिन भर तैयारियों को अंतिम रूप देने में संघ के पदाधिकारी जुटे रहे। श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय व ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्र सहित प्रांत प्रचारक कौशल किशोर व सह प्रांत प्रचारक मनोज ने भी तैयारियों का जायजा लिया। इसके लिए विभाग व जिला प्रचारक भी तैयारियों को मुकम्मल करने में जुटे रहे।
विज्ञापन


कार्यक्रम को लेकर कई समितियां बनाकर पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है। ट्रैवेल, दर्शन, आवास, भोजन सहित अन्य प्रकल्प बनाए गए हैं जिनको व्यवस्था की जिम्मेदारी दी गई है। पूरे कारसेवकपुरम को सील कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


संघ से जुड़े लोगों के अलावा किसी को भी प्रवेश की अनुमति नहीं दी जा रही है। बताया गया कि पांच दिन के प्रशिक्षण वर्ग में संघ प्रमुख 19 अक्तूबर को अयोध्या आएंगे और स्वयंसेवकों में राष्ट्रवाद का जागरण करेंगे। हिंदू एकता को लेकर भी किस तरह काम करना है इस पर भी चर्चा की जाएगी। इस वर्ग में देश भर के करीब पांच सौ स्वयं सेवक शामिल हो रहे हैं।

84 कोस की धार्मिक आभा से रूबरू होंगे स्वयंसेवक

प्रशिक्षण वर्ग में संघ की 45 प्रांत ईकाईयों के पांच सौ पदाधिकारी पहुंच रहे हैं। कइयों का परिवार भी आ रहा है। इन स्वयंसेवकों को रामनगरी सहित 84 कोस की धार्मिक आभा से भी रूबरू कराने की तैयारी है। इसके लिए कारसेवकपुरम में ट्रैवल नाम का एक प्रकल्प बनाया गया है जो संघ के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को अयोध्या सहित विभिन्न स्थानों का भ्रमण कराएगा।

योजना 84 कोस के धार्मिक आभा से परिचित कराने की है। तीन चरणों में यात्रा का रूट चार्ट तय किया गया है। पहले चरण में रामकोट की यात्रा जिसमें रामजन्मभूमि, हनुमानगढ़ी सहित कनक भवन जैसे सिद्धपीठों में दर्शन-पूजन है। दूसरे चरण में मखौड़ा, छपिया, भरतकुंड, सूर्यकुंड आदि पौराणिक स्थलों की यात्रा कराई जाएगी। तीसरे चरण में प्रयागराज, चित्रकूट, वाराणसी व नैमिषारण्य की भी यात्रा का प्लान है। इसके लिए टूर गाइड एंड वेलफेयर एसोसिएशन की एक टीम लगाई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed