फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Five-day training for 68 advocate-mediators begins

Lucknow News: 68 अधिवक्ता मध्यस्थों का पांच दिवसीय प्रशिक्षण शुरू

Tue, 03 Nov 2026 01:30 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 03 Nov 2026 01:30 AM IST
विज्ञापन
Five-day training for 68 advocate-mediators begins
68 अधिवक्ता मध्यस्थों का पांच दिवसीय प्रशिक्षण शुरू।
लखनऊ। उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से गोमतीनगर स्थित न्यायिक प्रशिक्षण एवं अनुसंधान संस्थान (जेटीआरआई) में 68 अधिवक्ता मध्यस्थों का पांच दिवसीय प्रशिक्षण शुरू हुआ। यह कार्यक्रम इलाहाबाद हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति अरुण भंसाली के मार्गदर्शन में आयोजित किया जा रहा है। छह नवंबर तक चलने वाला प्रशिक्षण सुप्रीम कोर्ट की मध्यस्थता एवं सुलह परियोजना समिति (एमसीपीसी) के पाठ्यक्रम पर आधारित है।
विज्ञापन

शुभारंभ प्राधिकरण की सदस्य सचिव डॉ. मनु कालिया ने किया। वरिष्ठ न्यायाधीश न्यायमूर्ति अरिंदम सिन्हा ने भी मार्गदर्शन दिया। जेटीआरआई की निदेशक रेखा अग्निहोत्री मौजूद रहीं। प्रशिक्षण में अधिवक्ताओं को मध्यस्थता के तकनीकी पहलुओं और व्यावहारिक कौशल की जानकारी दी जाएगी, ताकि विवादों का सौहार्दपूर्ण समाधान हो सके। इस मौके पर एमसीपीसी के वरिष्ठ मास्टर ट्रेनर नीरज उपाध्याय और रोहित उपाध्याय की पुस्तक 'मध्यस्थता वकालत' (मेडिएशन एडवोकेसी) का विमोचन भी हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed