फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Five bags of DAP and seven bags of urea will be available per hectare.

Lucknow News: प्रति हेक्टेयर पांच बैग डीएपी, सात बैग यूरिया मिलेगी

Tue, 11 Nov 2025 02:27 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 11 Nov 2025 02:27 AM IST
विज्ञापन
Five bags of DAP and seven bags of urea will be available per hectare.
प्रतीकात्मक।
लखनऊ। रबी सीजन की तैयारियों के मद्देनजर कृषि विभाग ने किसानों को प्रति हेक्टेयर पांच बैग डीएपी और सात बैग यूरिया उपलब्ध कराने की व्यवस्था की है। शनिवार को आईपीएल कंपनी की डीएपी की 2,500 मीट्रिक टन (लगभग 50 हजार बैग) की खेप जिले को प्राप्त भी हो गई।
विज्ञापन

जिला कृषि अधिकारी तेगबहादुर ने बताया कि प्राप्त डीएपी में से 1,500 मीट्रिक टन सहकारिता क्षेत्र (73 साधन सहकारी समितियों) और 1000 मीट्रिक टन निजी क्षेत्र के बिक्री केंद्रों को आवंटित किया गया है। इसका वितरण जिलाधिकारी की अध्यक्षता में गठित उर्वरक समिति द्वारा किया गया है। यह उर्वरक सभी विकास खंडों में उपलब्ध कराई जाएगी। अधिकारी ने बताया कि डीएपी के विकल्प के तौर पर फास्फेटिक उर्वरक एनपीके और टीएसपी की भी पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की गई है। उर्वरक संबंधी किसी भी समस्या के समाधान के लिए किसान जिला कृषि अधिकारी कार्यालय के कंट्रोल रूम नंबर 9198938099 पर सुबह 10 से शाम 5 बजे तक संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन


विकासखंड वार भेजी गई उर्वरक और निर्धारित केंद्र

सहकारिता निजी

विकास खंड मात्रा/बिक्री केंद्र संख्या मात्रा/बिक्री केंद्र संख्या

बीकेटी 320 एमटी/ 13 237/ 35

गोसाईगंज 160एमटी/ 8 235/44
मोहनलालगंज 300 एमटी/13 270.50एमटी/47
माल 220 एमटी/10 40 एमटी/6
मलिहाबाद 160एमटी/8 30 एमटी/5
काकोरी 140एमटी/7 50एमटी/7
सरोजनीनगर 160एमटी/8 102.50एमटी/17
चिनहट 40एमटी/2 35एमटी/4
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed