फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Five arrested in case of theft from inspector's house in Gilula

Lucknow News: गिलौला में दरोगा के घर से चोरी के मामले में पांच गिरफ्तार

Fri, 14 Jun 2024 02:41 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jun 2024 02:41 AM IST
विज्ञापन
Five arrested in case of theft from inspector's house in Gilula
गिलौला (श्रावस्ती)। गिलौला कस्बा निवासी सेवानिवृत्त आरक्षी व सुल्तानपुर में तैनात दरोगा के घर से चार दिन पूर्व हुई चोरी का गुरुवार को पुलिस ने खुलासा किया। मामले में पुलिस ने सात चोरों को सामान के साथ गिरफ्तार किया। जिनमें से दो आरोपियों को पूछताछ के बाद थाने से छोड़ दिया गया। एसपी की सख्ती के बाद उनकी गिरफ्तारी के लिए टीम भेजी गई है।
विज्ञापन

गिलौला थाने में सिपाही के पद पर तैनात रहे राम प्रताप सरोज सेवानिवृत्त होने के बाद थाने से चंद कदमों की दूरी पर मकान बनाकर रह रहे थे। इनकी मृत्यु के बाद अब इनका बड़ा पुत्र धर्मेंद्र कुमार सरोज मौजूदा समय सुल्तानपुर जिले के कूरेभार थाने में एसआई के पद पर तैनात है। जबकि मझला बेटा जितेंद्र अपने ननिहाल में रहता है। वहीं छोटा बेटा राकेश धर्मेंद्र के साथ रहकर पढ़ाई कर रहा है जिस कारण घर पर ताला लटक रहा है। चार दिन पूर्व चोरों ने घर से लाखों रुपये का माल पार कर लिया। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने थाना क्षेत्र के सुविखा बाग के पास से सात लोगों को गिरफ्तार किया जिनके कब्जे से पुलिस ने सोने चांदी के जेवर, सिक्के, 1450 रुपए नगदी व बर्तन बरामद किया।
विज्ञापन

इस दौरान पुलिस ने गिलौला निवासी मनोज कुमार वर्मा, मोनू, ननके, आकाश व मोहम्मदपुर निवासी लल्लन को गिरफ्तार कर लिया। जबकि गिलौला निवासी विशाल मिश्रा व बब्बू तिवारी को थाने लाकर पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया। एसपी घनश्याम चौरसिया थाना प्रभारी गिलौला अश्वनी कुमार दुबे को लाइन हाजिर कर दिया। वहीं छोड़े गए आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाक्स में-
लापरवाही में नपे एसओ सोनवा
जन शिकायतों को गंभीरता से न लेने आरोप में एसपी ने थाना प्रभारी सोनवा श्याम देव चौधरी को लाइन हाजिर कर दिया है। इसके बाद गिलौला व सोनवा दोनों थाना प्रभारी विहीन हो गए। फिलहाल इन दोनों थानों में अब तक किसी की तैनाती नहीं की गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed