{"_id":"672f6c144ee90f7b1e0e7841","slug":"five-accused-arrested-lucknow-news-c-13-knp1002-944910-2024-11-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: अस्पतालों से चुराते थे बाइक, सरगना समेत पांच पकड़े गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: अस्पतालों से चुराते थे बाइक, सरगना समेत पांच पकड़े गए
Sat, 09 Nov 2024 07:35 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Sat, 09 Nov 2024 07:35 PM IST
विज्ञापन
-
- 1
-
Link Copied
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ। अस्पतालों और भीड़ भाड़ वाली जगहों से बाइक चुराने वाले अंतर्जनपदीय गिरोह के सरगना समेत पांच आरोपियों को ठाकुरगंज पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। चोरी की दस बाइकें बरामद हुई हैं। आरोपियों ने डेढ़ माह पहले गाजीपुर में टीएसआई की बाइक चुराई थी। आरोपी पकड़ में न आएं इसलिए नंबर प्लेट बदल लेते थे।
डीसीपी पश्चिमी ओमवीर सिंह के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी बीकेटी के बरगदी का निवासी कुलदीप गौतम उर्फ केडी, दिनकरपुर झलऊआ का जितेंद्र गौतम, सत्यम यादव, सतीश मौर्य और मड़ियांव निवासी जतिन गुप्ता है। कुलदीप गिरोह का सरगना है, जो पहले भी चोरी में जेल जा चुका है। इसके खिलाफ विभिन्न जिलों में छह मुकदमे दर्ज है। बीकेटी थाने से गैंगस्टर की कार्रवाई भी हो चुकी है, जबकि जतिन मूलरूप से सुल्तानपुर के सुबिहां का रहने वाला है। डीसीपी ने बताया कि आरोपी किसी को बाइक बेचने जा रहे थे। इनके साथियों की तलाश की जा रही है।