फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Fishes died in Ram ki padhi in Ayodhya.

राम की पैड़ी में हजारों मछलियां मरी, अफसरों की लगी क्लास

Sat, 28 May 2016 01:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अयोध्या (फैजाबाद)
ब्यूरो/अमर उजाला, अयोध्या (फैजाबाद) Updated Sat, 28 May 2016 01:48 AM IST
विज्ञापन
 Fishes died in Ram ki padhi in Ayodhya.
राम की पैड़ी - फोटो : amar ujala

सरयू तट स्थित राम की पैड़ी में शुक्रवार को हजारों की संख्या में बड़ी मछलियां मर गईं। इनको बोरे में भरकर ले जाने के लिए यहां भीड़ लग गई।

विज्ञापन


सूचना पर पहुंची डीएम किंजल सिंह ने मौके पर पहुंचकर हकीकत देखी। सिंचाई विभाग के अफसरों को कड़ी फटकार लगाई।  पैड़ी की सफाई के लिए फैजाबाद व अयोध्या नगर पालिका के लगभग सौ कर्मचारियों को लगाया गया। मछलियों के मरने का कारण पैड़ी में जलस्तर गिरने, पानी का बहाव रूकने और गंदगी को माना जा रहा है।
विज्ञापन


शुक्रवार की सुबह अयोध्या में रामकी पैड़ी में तमाम मछलियां उतराई हुई पाई गईं तो हलचल मच गई। मरी मछलियों की लूट मच गई। पांच से छह किलों तक की मछलियों को लोग बोरे में भरकर ले जाने लगे। इसकी सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन


हाल ही में मेले के दौरान डीएम ने अभियान चलाकर इसकी सफाई कराई थी। मछलियों के मरने की खबर पर पुलिस के लोग पहुंचे इसके बाद डीएम 11 बजे यहां पहुंची। उन्होंने स्वयं हकीकत देखी।

डीएम ने अफसरों की लगा दी क्लास

 Fishes died in Ram ki padhi in Ayodhya.

सिंचाई विभाग के अधिशाषी अभियंता से सफाई न कराने का कारण पूछा तो अभियंता विप्लव कुमार ने बजट का अभाव बताया। डीएम ने सिंचाई विभाग के अफसरों की क्लास लगाई।

इसके बाद डीएम ने नगर पालिका फैजाबाद के अधिशाषी अधिकारी रविशंकर शुक्ल और अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका अयोध्या को राम की पैड़ी की सफाई कराने का निर्देश दिया।

ईओ रविंशंकर शुक्ल के मुताबिक राम की पैड़ी की सफाई के लिए लगभग सौ कर्मचारी लगाए गए है। इसकी गंदगी की सफाई कराई जा रही है। मौके पर पहुंचे मुख्य कार्यकारी अधिकारी मत्स्य पीसी श्रीवास्तव ने बताया कि राम की पैड़ी में सेवार काफी अधिक हो गई है, जलीय घासें भी ज्यादा है।

इधर तापमान अधिक रहने से धीरे-धीरे पानी में आक्सीजन की मात्रा के घटने से मछलियों की मौत हुई है। अब सिंचाई विभाग पानी भरने के साथ सफाई भी शुरू कराई जा रही है, जिससे बची मछलियां बच जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed