फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   first semester exam will be conducted on 158 centres

लविवि : 158 केंद्रों पर होंगी पहले सेमेस्टर की परीक्षाएं

Sun, 20 Mar 2022 01:39 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 20 Mar 2022 01:39 AM IST
विज्ञापन
first semester exam will be conducted on 158 centres
लखनऊ विश्वविद्यालय की 29 मार्च से शुरू हो रही पहले सेमेस्टर की परीक्षाएं 158 केंद्रों पर होंगी। इसके लिए विश्वविद्यालय प्रशासन ने पहली बार जुड़े चार जिलों लखीमपुर खीरी, रायबरेली, सीतापुर व हरदोई के लिए परीक्षा केंद्रों व नोडल केंद्रों की सूची जारी कर दी है, जिस पर 22 मार्च तक कॉलेजों से आपत्ति व सुझाव मांगे हैं। कॉलेजों को अपनी आपत्ति या सुझाव मेल पर भेजने होंगे। इसके बाद यह सूची अंतिम मानी जाएगी। परीक्षा केंद्रों की सूची विश्वविद्यालय की वेबसाइट lkouniv.ac.in पर अपलोड कर दी गई है।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से जारी केंद्रों की सूचना के अनुसार हरदोई में 37, लखीमपुर खीरी में 17, रायबरेली में 30 व सीतापुर में 25 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इन 109 केंद्रों पर 305 कॉलेजों की परीक्षा आयोजित की जाएंगी। वहीं लखनऊ में पहले से जिन 49 केंद्रों पर तीसरे व पांचवें सेमेस्टर की परीक्षाएं हो रही हैं, उन्हीं पर पहले सेमेस्टर की भी परीक्षाएं होंगी। पहले सेमेस्टर की परीक्षा में पांचों जिलों में लगभग 1.3 लाख विद्यार्थी शामिल होंगे। परीक्षा नियंत्रक विद्यानंद त्रिपाठी की ओर से उक्त चार जिलों के सभी सहयुक्त कॉलेजों के प्राचार्यों को पत्र भेजकर कहा गया है कि नोडल व परीक्षा केंद्रों की सूची जारी कर दी गई है। प्रस्तावित नोडल या परीक्षा केंद्रों को लेकर कॉलेजों को कोई आपत्ति या असुविधा है तो वे 22 जुलाई तक उन्हें ई-मेल या वाट्सअप नंबर पर सूचित कर सकते हैं। इस साल से लखनऊ विश्वविद्यालय से उक्त चार जिलों के कॉलेज संबद्ध हुए हैं। जहां पहली बार विवि की ओर से परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है, जिसके लिए विश्वविद्यालय प्रशासन तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटा है।
विज्ञापन

चार जिलों में 20 नोडल केंद्र
लखनऊ विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा चार नए जिलों में परीक्षा के सुचारु रूप से आयोजन के लिए 20 नोडल केंद्र बनाए गए हैं। हरदोई में पांच, लखीमपुर खीरी में 04, रायबरेली में 06 व सीतापुर में 05 नोडल केंद्र बनाए गए हैं। इन 20 नोडल केंद्रों के माध्यम से 109 परीक्षा केंद्रों में पेपर-कॉपी पहुंचाने से लेकर उनकी सकुशल वापसी व शुचितापूर्ण परीक्षा के आयोजन की जिम्मेदारी होगी। इसके लिए विश्वविद्यालय की ओर से नोडल केंद्रों व परीक्षा केंद्रों में सीसीटीवी कैमरे भी लगवाए गए हैं, जिनके द्वारा इनकी नियमित मॉनीटरिंग भी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed