फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   first roza of Ramjan on monday

दिख गया चांद, रमजान का पहला रोजा आज

Mon, 30 Jun 2014 11:35 AM IST
सैफ हैदर नकवी/अमर उजाला, लखनऊ
सैफ हैदर नकवी/अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 30 Jun 2014 11:35 AM IST
विज्ञापन
first roza of Ramjan on monday

रमजानुल मुबारक का चांद रविवार को देखा गया। इसलिए पहला रोजा सोमवार को होगा।

विज्ञापन


मरकजी चांद कमेटी, दारुल उलूम फिरंगी महल और शिया चांद कमेटी ने संयुक्त रूप से चांद होने की अपील करते हुए सोमवार से रमजानुल मुबारक की शुरूआत का ऐलान किया है।

मरकजी चांद कमेटी के अध्यक्ष मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली ने बताया कि शाबान की 29 को चांद नहीं दिखा, जिससे रविवार को चांद होने की तस्दीक हुई।

मौलाना ने कहा कि सोमवार से पहला रोजा होगा। वहीं शिया चांद कमेटी के अध्यख मौलाना सैफ अब्बास ने भी चांद होने की तस्दीक की है।

शनिवार को नहीं दिखा था चांद

first roza of Ramjan on monday

रमजानुल मुबारक के चांद का शनिवार को दीदार नहीं हुआ था। ऐसे में मान लिया गया कि रमजान का पहला रोजा 30 जून सोमवार को होगा।

उधर, आल इंडिया मुस्लिम पर्सनल ला बोर्ड के उपाध्यक्ष मौलाना डॉ. कल्बे सादिक ने पहले ही यह ऐलान कर दिया था कि सोमवार 30 जून को रमजान का पहला रोजा होगा और ईद 29 जुलाई को मनाई जाएगी।

यूपी सरकार ने भी मुस्लिम वोट बैंक को खुश करने के लिए सोमवार से शुरू हो रहे रमजान के दौरान मुस्लिम बहुल जिलों और क्षेत्रों में भरपूर बिजली देने की तैयारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मुलायम, अखिलेश ने दी रमजान की बधाई

first roza of Ramjan on monday

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव और प्रदेश अध्यक्ष एवं मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने माह-ए-रमजान के शुभारंभ पर मुस्लिम भाइयों को बधाई दी है।

अपने संदेश में उन्होंने कहा है कि मोमिनो को अल्लाह से लगन और प्यार जाहिर करने के साथ ही यह महीना हर बंदे के लिए नेमत है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed