फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   First prize of Rs 1 lakh in painting goes to Vinod Singh

Lucknow News: चित्रकला में एक लाख रुपये का पहला पुरस्कार विनोद सिंह के नाम

Thu, 02 Oct 2025 01:57 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 02 Oct 2025 01:57 AM IST
विज्ञापन
First prize of Rs 1 lakh in painting goes to Vinod Singh
लखनऊ। अलीगंज स्थित केंद्रीय ललित कला अकादमी के क्षेत्रीय कार्यालय में बुधवार को सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। विकसित भारत के रंग कला के संग विषय पर 17 सितंबर को आयोजित चित्रकला कार्यशाला के विजेताओं को पुरस्कार बांटे गए। सेवा पर्व विकसित भारत थीम पर आयोजित कार्यशाला में प्रोफेशनल श्रेणी में एक लाख रुपये का प्रथम पुरस्कार विनोद सिंह को दिया गया।
विज्ञापन

50 हजार का द्वितीय पुरस्कार अनूप सिंह और 25 हजार रुपये का तृतीय पुरस्कार जितेंद्र कुमार को दिया गया। प्रथम पुरस्कार पाने वाले विनोद कुमार सिंह स्वतंत्र कलाकार हैं। उन्होंने लखनऊ आर्ट्स कॉलेज से फाइन आर्ट की पढ़ाई की है। वह अलीगंज स्थित क्षेत्रीय ललित कला अकादमी के कलाकार भी हैं।
विज्ञापन


कॉलेज श्रेणी में 25 हजार का प्रथम पुरस्कार मारिया खातून, 15 हजार का द्वितीय पुरस्कार प्रतीक मिश्रा और 10 हजार का तृतीय पुरस्कार आराधना कांति जायसवाल को मिला। स्कूल श्रेणी में 10 हजार का प्रथम पुरस्कार अयान, पांच हजार का द्वितीय पुरस्कार अंश, ढाई हजार का तृतीय पुरस्कार रोमिला को मिला। एक-एक हजार के सांत्वना पुरस्कार वानिया आलम, नितेश द्विवेदी और इस्बा अंसारी मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्य अतिथि भातखंडे विवि की कुलपति प्रो. मांडवी सिंह, एकेटीयू की डॉ. वंदना सहगल और ललित कला अकादमी के क्षेत्रीय सचिव डॉ. देवेंद्र त्रिपाठी ने पुरस्कार दिए। संचालन डॉ. अनिता सहगल ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed