{"_id":"5cab9a14bdec2209dc70dc29","slug":"first-phase-of-lok-sabha-elections-2019-campaign-will-end-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज थम जाएगा पहले चरण के चुनाव प्रचार का शोर, 11 अप्रैल से शुरू होगा मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज थम जाएगा पहले चरण के चुनाव प्रचार का शोर, 11 अप्रैल से शुरू होगा मतदान
Tue, 09 Apr 2019 05:34 AM IST
गौरव द्विवेदी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: गौरव द्विवेदी
Updated Tue, 09 Apr 2019 05:34 AM IST
विज्ञापन
चुनाव प्रचार (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोकसभा चुनाव के पहले चरण की आठ सीटों पर चुनाव प्रचार का शोर मंगलवार को शाम 5 बजे थम जाएगा। सहारनपुर, कैराना, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, मेरठ, बागपत, गाजियाबाद और गौतमबुद्धनगर में संसदीय सीटों के लिए 96 उम्मीदवार चुनाव मैदान में है। इस सीटों के लिए 11 अप्रैल को सुबह 7 से शाम 6 बजे तक मतदान होगा।
विज्ञापन
कैराना, बिजनौर, गौतमबुद्ध नगर और बागपत में 13-13, गाजियाबाद में 12, सराहनपुर और मेरठ में 11-11 और मुजफ्फरनगर में 10 उम्मीदवार किस्मत आजमा रहे हैं। पहले चरण के चुनाव के लिए 6716 मतदान केंद्र और 16,581 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। इन आठ लोकसभा क्षेत्रों में लगभग 1.50 करोड़ मतदाता हैं, इनमें 82.24 लाख पुरुष, 68.39 लाख महिला और 1014 तृतीय लिंग मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग करेंगे।
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव की आचार संहिता लागू होने के साथ ही पहले चरण की आठ सीटों पर उम्मीदवारों ने चुनाव प्रचार शुरू कर दिया था। पश्चिमी यूपी की आठ सीटों पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मेरठ और सहारनपुर में सभा की। गठबंधन में सपा प्रमुख अखिलेश यादव, बसपा सुप्रीमो मायावती और रालोद अध्यक्ष अजीत सिंह ने रविवार को सहारनपुर में संयुक्त सभा की है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका वाड्रा ने भी कई जगह सभाएं की और गाजियाबाद में रोड शो किया। उम्मीदवारों और उनके समर्थकों ने भी दिनरात घर घर दस्तक देकर, नुक्कड़ सभाएं और चौपाल लगाकर प्रचार किया।
विज्ञापन
ये दिग्गज हैं मैदान में
सहारनपुर से भाजपा के राघव लखन पाल, कांग्रेस के इमरान मसूद और बसपा के फजलुर्रहमान के बीच त्रिकोणीय मुकाबला है। बागपत में केन्द्रीय मंत्री सतपाल सिंह और रालोद के उपाध्यक्ष जयंत सिंह के बीच सीधा मुकाबला है। मुजफ्फरनगर में भाजपा के संजीव बालियान और रालोद के अध्यक्ष अजीत सिंह चौधरी के बीच टक्कर है। कैराना में भाजपा के प्रदीप चौधरी और सपा की तबसुम हसन के बीच सीधा मुकाबला है। गाजियाबाद में केन्द्रीय मंत्री भाजपा के उम्मीदवार जनरल वी.के. सिंह और सपा के सुरेश बंसल, गौतमबुद्ध नगर में केन्द्रीय मंत्री भाजपा उम्मीदवार डॉ. महेश शर्मा और बसपा के सतवीर नागर के बीच मुकाबला है। बिजनौर में भाजपा के कुंवर भारतेन्द्र और बसपा के मलूक नागर के बीच सीधी टक्कर है।
लोकसभा क्षेत्र पुरुष महिला तृतीय लिंग कुल
सहारनपुर 922046 800393 141 1722580
कैराना - 887718 756115 101 1643934
मुजफ्फर नगर - 912745 772733 116 1685594
बिजनौर - 887589 763432 84 1651105
मेरठ - 1021484 850529 133 1872146
बागपत - 880325 711870 102 1592297
गाजियाबाद - 1480510 1176108 161 2656779
गौतमबुद्ध नगर - 1232418 1008653 176 2241247