{"_id":"5be07119bdec22699f126e80","slug":"first-lady-of-south-korea-reahed-lucknow","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ पहुंचीं दक्षिण कोरिया की प्रथम महिला, सीएम योगी ने दिया रात्रिभोज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ पहुंचीं दक्षिण कोरिया की प्रथम महिला, सीएम योगी ने दिया रात्रिभोज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Mon, 05 Nov 2018 10:04 PM IST
विज्ञापन
रात्रिभोज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दक्षिण कोरिया की प्रथम महिला किमजोंग-सुक सोमवार शाम राजधानी पहुंचीं। अमौसी एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनका स्वागत किया। किमजोंग-सुक मंगलवार को अयोध्या में आयोजित किए जा रहे दीपोत्सव में बतौर मुख्य अतिथि हिस्सा लेंगीं।
विज्ञापन
दक्षिण कोरिया की प्रथम महिला के सम्मान में मुख्यमंत्री ने अपने सरकारी आवास 5, कालिदास मार्ग पर रात्रिभोज का आयोजन किया। इसमें प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक, बिहार के राज्यपाल लालजी टंडन, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, दिनेश शर्मा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडेय, महामंत्री संगठन सुनील बंसल, विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित समेत कई मंत्री व शासन के आला अधिकारी मौजूद थे। इस मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए। मुख्यमंत्री ने किमजोंग-सुक व कोरिया से आए अन्य अतिथियों को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
किमजोंग-सुक मंगलवार को अयोध्या में होने वाले दीपोत्सव समारोह में शामिल होंगी। दक्षिण कोरिया की प्रथम महिला अयोध्या में अन्य कार्यक्रमों में भी शामिल होंगी। वह 7 नवंबर को आगरा भी जाएंगी।
विज्ञापन