लखनऊ। अपने गठन के बाद स्वदेशी व्यापारी मंच की पहली परिचय बैठक बुधवार को कैसरबाग स्थित अवध जिमखाना क्लब में हुई। शुभारंभ सतीश कुमार, संदीप बंसल, भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय के कुलपति राजकुमार मित्तल ने दीप जलाकर किया। मुख्य अतिथि और स्वदेशी जागरण मंच के राष्ट्रीय सहसंगठक सतीश कुमार ने स्पष्ट किया कि व्यापारी व उद्यमियों को निर्यात पर ध्यान केंद्रित करना होगा। स्वदेशी व्यापारी मंच के राष्ट्रीय सह संयोजक संदीप बंसल ने कहा कि इस मंच के माध्यम से उद्योग और व्यापार जगत की समस्त बाधाओं को दूर करने का प्रयास किया जाएगा। सभी सुझावों को सीएम योगी समेत देश के पीएम और वित्त मंत्री तक पहुंचाया जाएगा। संचालन महानगर अध्यक्ष सुरेश छाबलानी ने किया। सराफा कमेटी से प्रदीप अग्रवाल, इलेक्ट्रिक मर्चेंट एसोसिएशन से शिव अग्रवाल, अरुण अग्रवाल, लोहा व्यापार मंडल से रिपन कंसल, इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन से अवधेश अग्रवाल, उद्योग प्रकोष्ठ से राजीव बंसल, एमएम ग्रुप से संदीप आहूजा आदि मौजूद रहे।

स्वदेशी व्यापारी मंच की पहली परिचय बैठक बुधवार को कैसरबाग स्थित अवध जिमखाना क्लब में हुई।