फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   First fog of the season: Flights to Delhi, Mumbai, Riyadh delayed

सीजन का पहला कोहरा: दिल्ली, मुम्बई, रियाद की फ्लाइटें हुईं लेट, बसों के पहियों पर भी लगे ब्रेक, ट्रेनों पर असर

Mon, 27 Nov 2023 10:34 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
अमर उजाला सिटी रिपोर्टर, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Mon, 27 Nov 2023 10:34 PM IST
सार

परिवहन निगम के अधिकारियों ने बताया कि रोडवेज बसों से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए चालकों-परिचालकों की काउंसिलिंग लगातार चल रही है। इस दौरान उन्हें कोहरे में नियंत्रित गति में ही बसों के संचालन के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन
First fog of the season: Flights to Delhi, Mumbai, Riyadh delayed
सोमवार की सुबह कोहरे का असर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोमवार को इस सीजन का पहला कोहरा पड़ा। मौसम में बदलाव से सोमवार को विमानों का संचालन गड़बड़ा गया। दिल्ली, मुम्बई, रियाद सहित अन्य रूटों की दर्जनभर से अधिक फ्लाइटें देरी की शिकार हुईं, जिससे पैसेंजरों को असुविधाओं का सामना करना पड़ा। विमानों की लेटलतीफी से पैसेंजरों को एयरपोर्ट पर रुकना पड़ा, जिससे भीड़भाड़ रही।

विज्ञापन


सोमवार को मौसम ने करवट ली। सुबह ही धुंध के साथ कोहरा छाया रहा। बदरी का आलम दिनभर बना रहा, जिससे फ्लाइटों का आवागमन प्रभावित हुआ। लखनऊ से दिल्ली जाने वाली फ्लाइट 6ई 6172 देर रात 2.09 बजे उड़ान भर सकी। जबकि यह उड़ान रात 11 बजे लखनऊ से उड़ान भरकर बारह बजे दिल्ली पहुंच जाती है। देरी से टेकऑफ करने के कारण विमान ने दिल्ली में सुबह 3:34 बजे लैंडिंग की। ऐसे ही इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट संख्या 6ई 5072 भी लेट हुई। 
विज्ञापन


फ्लाईनास की उड़ान संख्या एक्सवाई 334 लखनऊ से सुबह 8:55 बजे रवाना होती है। लेकिन सोमवार को यह उड़ान करीब डेढ़ घंटे की देरी से सुबह 10:35 बजे उड़ी। इंडिगो की ही उड़ान संख्या 6ई 2243 लखनऊ से दिल्ली के लिए दोपहर 2:35 बजे उड़ान भरती है। जबकि सोमवार को यह 3:27 बजे उड़ान भरकर शाम 4:54 बजे दिल्ली पहुंची। एयरलाइंस सूत्रों के अनुसार एक ही विमान विभिन्न शहरों में अलग उड़ान संख्या पर पहुंचता है। ऐसे में कोहरा होने पर पूरा रूट डिस्टर्ब हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इधर बसों के पहियों पर लगा ब्रेक
कोहरे के चलते रोडवेज बसों का संचालन गड़बड़ा रहा है। ऐसे में अगर आप रोडवेज बस से सफर की तैयारी में है तो अतिरिक्त समय लेकर निकलें। कोहरे के चलते रोडवेज की बसों की रफ्तार थम रही है। जिस सफर में अब तक पांच से छह घंटे लग रहे थे, वहीं अब सात से आठ घंटे लग रहे हैं। हालांकि, सुरक्षा को देखते हुए बसों को कोहरे में कम स्पीड से चलाने को कहा गया है।


परिवहन निगम के अधिकारियों ने बताया कि रोडवेज बसों से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए चालकों-परिचालकों की काउंसिलिंग लगातार चल रही है। इस दौरान उन्हें कोहरे में नियंत्रित गति में ही बसों के संचालन के निर्देश दिए गए हैं। आने वाले दिनों में यदि ऐसा रहा तो इसका असर ट्रेनों पर भी पड़ेगा। पंजाब की तरफ से आने वाली ट्रेनों कोहरे से प्रभावित हो सकती हैं। रेलवे द्वारा कोहरे के आशंका को देखते हुए कई ट्रेने पहले ही कैंसिल की जा चुकी हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed