{"_id":"5b8add5242c7924659431119","slug":"first-csr-conclave-will-organised-in-up","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"प्रदेश में पहला सीएसआर कॉन्क्लेव 11 को, कई कंपनियों के प्रतिनिधि लेंगे हिस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदेश में पहला सीएसआर कॉन्क्लेव 11 को, कई कंपनियों के प्रतिनिधि लेंगे हिस्सा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sun, 02 Sep 2018 12:11 AM IST
विज्ञापन
डेमो पिक्चर
कॉरपोरेट कंपनियों के सीएसआर फंड का प्रदेश में अधिकतम योगदान कराने के लिए सरकार 11 सितंबर को यहां इंदिरा प्रतिष्ठान में सीएसआर (कॉरपोरेट सोशल रेस्पांसबिलिटी) कॉन्क्लेव के आयोजन की तैयारी कर रही है। प्रदेश में इस तरह का यह पहला कॉन्क्लेव होगा।
विज्ञापन
जनसंख्या और उपभोक्ता बाजार के हिसाब से यूपी देश का सबसे बड़ा प्रदेश है। पर, सीएसआर पर खर्च करने वाली कंपनियों में से महज छह फीसदी ही यहां अपने फंड का कुछ हिस्सा खर्च करती हैं। प्रदेश में यह हिस्सेदारी राष्ट्रीय स्तर पर कुल खर्च का तीन प्रतिशत बताई जा रही है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने पिछले दिनों एक समीक्षा के दौरान कंपनियों के सीएसआर फंड का अधिक से अधिक निवेश प्रदेश में लाने का निर्देश दिया था। मुख्यमंत्री से मुलाकात में कई निवेशकों ने प्रदेश में इसे बढ़ाने का आश्वासन भी दिया है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद ही सीएसआर कॉन्क्लेव का फैसला हुआ है। इसमें प्रदेश व देश के प्रमुख निवेशकों के सीईओ व वरिष्ठ अधिकारियों को बुलाया जाएगा। प्रदेश में निवेश के लिए एमओयू करने वाले निवेशकों को भी आमंत्रित करने की तैयारी है। कॉन्क्लेव में करीब 400 लोगों के शामिल होने की संभावना है। इस मौके पर कंपनियों के प्रतिनिधि प्रदेश में सीएसआर योगदान की अपनी योजना का खुलासा करेंगे।
सीएम वेबपोर्टल लॉन्च करेंगे
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इस कॉन्क्लेव में सीएसआर पोर्टल भी लॉन्च करेंगे। इस पर कंपनियों के सीएसआर योगदान और उनकी गतिविधियों की विस्तृत जानकारी उपलब्ध रहेगी। सरकार ने सीएसआर फंड का अधिकतम उपयोग खुले में शौचमुक्त मिशन के लिए शौचालय बनाने, संस्कृत विद्यालयों के जीर्णोद्धार व धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने वाली गतिविधियों में करने का विचार बनाया है।