{"_id":"6474379c75c6ddfad00ced36","slug":"first-crane-center-will-be-made-in-auraiya-2023-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News: औरैया में प्रदेश का पहला सारस केंद्र बनाने की तैयारी, अछल्दा और आसपास के इलाके में हो रहा सर्वे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: औरैया में प्रदेश का पहला सारस केंद्र बनाने की तैयारी, अछल्दा और आसपास के इलाके में हो रहा सर्वे
Mon, 29 May 2023 10:56 AM IST
ishwar ashish
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 29 May 2023 10:56 AM IST
सार
एटा, इटावा, मैनपुरी और औरैया में सारस बहुतायत में पाए जाते हैं। लेकिन, प्रदेश में इनके लिए कोई विशिष्ट स्थान आरक्षित नहीं हैं। इसलिए सरकार अब औरैया में प्रदेश का पहला सारस केंद्र बनाने की तैयारी कर रहा है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश में अब सारस के संरक्षण और संवर्धन पर भी खास ध्यान दिया जाएगा। इसके लिए औरैया में पहला सारस संरक्षण केंद्र बनाने की तैयारी है। वन एवं वन्यजीव विभाग ने औरैया की अछल्दा रेंज और आसपास के इलाके में सारसों की गणना के निर्देश भी दिए हैं।
विज्ञापन
सारस जोड़ों में रहने वाले पौराणिक व आकर्षक जीव हैं। एटा, इटावा, मैनपुरी और औरैया में सारस बहुतायत में पाए जाते हैं। लेकिन, प्रदेश में इनके लिए कोई विशिष्ट स्थान आरक्षित नहीं हैं, जहां इनके संवर्धन और संरक्षण पर विशेष ध्यान दिया जाए। साथ ही पर्यावरण से जोड़कर इनके व्यवहार के बारे में अध्ययन हो। इसलिए वन प्रभाग औरैया के अछल्दा रेंज को केंद्र मानते हुए आसपास के क्षेत्र को सारस केंद्र के रूप में विकसित करने का निर्णय लिया है। अब तक अछल्दा रेंज में 869 सारस मिले हैं।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - भाजपा में टिकट के लिए ट्रिपल टेस्ट, प्रत्याशी चयन और रणनीति के लिए तीन स्तरीय सर्वे शुरू
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - हवन-पूजन के साथ नैमिषारण्य से चुनाव अभियान का आगाज सपा, आंबेडकरवाद के साथ नर्म हिदुत्ववाद
इसके अलावा इस वन प्रभाग की औरैया रेंज, अजीतमल और विधूना रेंज में भी सारस अच्छी खासी संख्या में हैं। वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि अछल्दा और आसपास के जंगलों में सारस की गणना के निर्देश दे दिए गए हैं, ताकि वहां सारस केंद्र बनाने के औचित्य के साथ रिपोर्ट शासन को भेजी जा सके।