फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   First cabinet expansion of Yogi cabinet.

ऐन वक्त पर टला योगी मंत्रिमंडल का विस्तार, भाजपा ने मंत्रियों व विधायकों को बुला लिया था लखनऊ

Mon, 19 Aug 2019 04:38 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Mon, 19 Aug 2019 04:38 PM IST
विज्ञापन
First cabinet expansion of Yogi cabinet.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व राज्यपाल आनंदीबेन - फोटो : ANI

योगी सरकार का बहुप्रतीक्षित पहला मंत्रिमंडल विस्तार ऐन वक्त पर फिर स्थगित कर दिया गया है। हालांकि स्थगित करने की वजह साफ नहीं है, लेेकिन माना जा रहा है कि पूर्व वित्तमंत्री अरुण जेटली की हालत नाजुक होने के चलते यह फैसला लिया गया है। देर रात अपर मुख्य सचिव सूचना अवनीश अवस्थी ने बताया कि सोमवार को मंत्रिमंडल विस्तार का कोई कार्यक्रम नहीं है।

विज्ञापन


इससे पूर्व रविवार को छुट्टी के बावजूद अफसरों को राजभवन बुला लिया गया था। भाजपा ने अपने मंत्रियों व विधायकों को लखनऊ बुला लिया था। सोमवार को सुबह 11 बजे मंत्रिमंडल का विस्तार प्रस्तावित था, मगर रात करीब आठ बजे इसे स्थगित कर दिया गया। अधिकारियों को यह कहते हुए वापस भेज दिया गया कि फिलहाल आप लोग जाइए। जब जरूरत होगी तो बुला लिया जाएगा।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव ने मंत्रिमंडल से दिया इस्तीफा

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने रविवार को मंत्रिमंडल से त्यागपत्र दे दिया। उनके पास परिवहन विभाग था। प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद से ही उनका इस्तीफा देना तय माना जा रहा था। उन्होंने रविवार सुबह सीएम योगी आदित्यनाथ से मुलाकात के दौरान त्यागपत्र दिया। इसके बाद मंत्रिमंडल में सदस्यों की संख्या 42 रह गई है। मंत्रिमंडल में अब 18 स्थान खाली हो गए हैं।

मंत्रिमंडल विस्तार टलने के बावजूद संगठन और सरकार के स्तर से तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा चुका है। अच्छा काम करने वाले कुछ स्वतंत्र प्रभार राज्यमंत्रियों को तरक्की देकर कैबिनेट मंत्री बनाने का फैसला किया गया है तो सवालों में घिरे करीब आधा दर्जन कैबिनेट व राज्यमंत्रियों की विदाई तय है। इनके स्थान पर 10-12 नए चेहरों को मंत्रिमंडल में जगह दिए जाने के संकेत हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed