{"_id":"5d19cfee8ebc3e3c797c502d","slug":"firing-on-police-two-sipahi-injured-in-lucknow","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"चेंकिंग के दौरान रोकने पर बाइक सवार बदमाशों ने किया हमला, दो सिपाही जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चेंकिंग के दौरान रोकने पर बाइक सवार बदमाशों ने किया हमला, दो सिपाही जख्मी
Mon, 01 Jul 2019 02:48 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 01 Jul 2019 02:48 PM IST
विज्ञापन
हमले में जख्मी सिपाही
- फोटो : अमर उजाला
लखनऊ के इंटौजा में सीतापुर रोड के सिंघामऊ मोड़ के पास रविवार को चेकिंग के दौरान बाइक सवार तीन युवकों को रोकने का इशारा किया तो एक बदमाश ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। इसमें दो सिपाही जख्मी हो गए। पुलिस ने दौड़ाकर तीनों बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
आरोपियों के पास से दो तमंचा व दस कारतूस बरामद हुए हैं। पुलिस का दावा है कि तीनों लूट की वारदात अंजाम देने जा रहे थे। प्रभारी निरीक्षक महेश चंद्र के मुताबिक, पुलिस सीतापुर रोड पर चेकिंग कर रही थी। इस दौरान बाइक पर बैठे तीन युवक आते दिखे तो उन्हें रोकने की कोशिश की गई।
विज्ञापन
इस पर एक बदमाश ने सिपाही अजय व शनि पर फायरिंग कर दी। हमले में दोनों सिपाही मामूली रूप से घायल हो गए। जबकि दो युवक बाइक से कूदकर भागने लगे। इस दौरान एक बदमाश ने तमंचे से पुलिस टीम पर फायर कर दिया।
विज्ञापन
लेकिन घेराबंदी कर बाइक सवार तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया। बदमाशों में हरदोई सुरसा निवासी अश्वनी रावत, सचिन पांडेय व मिरगांवा का भानू रैदास है।
Trending Videos
डिलीवरी मैन को लूटने निकले थे
पुलिस के हत्थे चढ़े तीन बदमाश
- फोटो : अमर उजाला
प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि सचिन पांडेय कुछ दिनों पहले एक ऑनलइन शॉपिंग कंपनी में काम करता था। सचिन व उसके दोनों साथियों को रुपयों की जरूरत थी। सचिन को जानकारी थी कि कंपनी के कर्मचारी ग्राहकों को जब सामान पहुंचाने जाते हैं तो उनके पास एक लाख से लेकर पचास हजार की रकम रहती है।
तीनों युवक सिंघामऊ मोड़ के पास कंपनी के किसी कर्मचारी को लूटने की साजिश रच रहे थे।
तीनों युवक सिंघामऊ मोड़ के पास कंपनी के किसी कर्मचारी को लूटने की साजिश रच रहे थे।