{"_id":"17e3ce027b89225dbb530659f6052826","slug":"firing-on-petrol-pump-by-bike-riders-in-barabanki-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेट्रोल पंप पर बाइक की टंकी कराई फुल, पैसे मांगने पर की फायरिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेट्रोल पंप पर बाइक की टंकी कराई फुल, पैसे मांगने पर की फायरिंग
ब्यूरो/अमर उजाला,बाराबंकी
Updated Thu, 19 Nov 2015 01:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी में बाराबंकी जिले के सफदरगंज चौराहे पर बुधवार की देर रात पहुंचे बाइक सवार लोगों ने बाइक में पंद्रह लीटर पेट्रोल भरवाया। पेट्रोल पंप कर्मियों ने जब पैसे मांगे तो बाइक सवार लोगों ने हवा में तीन राउंड फायरिंग की और कर्मचारियों को धमकाते हुए भाग निकले। मामले की जानकारी पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है।
विज्ञापन
सफदरगंज चौराहा स्थित नेशनल हाईवे पर अभिजीत जायसवाल का पेट्रोल पंप है। यहां पर बुधवार की रात एक बाइक पर सवार तीन लोग पहुंचे और पेट्रोल पंप से अपनी कार में पंद्रह लीटर पेट्रोल भरवा लिया। पेट्रोल लेने के बाद जब पंप के कर्मचारियों ने कार सवार लोगों से पैसा मांगा तो उन्होंने पंप कर्मचारियों को धमकाना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
इसके बाद तमंचों से तीन राउंड हवाई फायरिंग कर सभी मौके से भाग निकले। पेट्रोल पंप कर्मचारियों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू की है। पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरों के आधार पर आरोपियों के बारे में पुलिस द्वारा पता लगाया जा रहा है। एएसपी शफीक अहमद का कहना है कि मामले की जांच कर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन